Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Happy Gopashtami 2024 Wishes: प्रियजनों को भेजें भगवान कृष्ण की आशीर्वाद से सजें गोपाष्टमी के ये संदेश
Happy Gopashtami 2024 Wishes: गोपाष्टमी का पर्व हिंदू धर्म में गायों के प्रति श्रद्धा और उनके महत्व को दर्शाता है। यह पर्व कार्तिक शुक्ल अष्टमी को मनाया जाता है और विशेष रूप से भगवान श्रीकृष्ण और गोरक्षा से जुड़ा हुआ है।
गोपाष्टमी के दिन गौमाता और उनके बछड़ों की पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने इसी दिन से गौचारण लीला (गायों को चराने की लीला) आरंभ की थी, जो उनके बाल स्वरूप के साहस और गोरक्षा के प्रति प्रेम को दर्शाता है।

गोपाष्टमी के दिन लोग गायों को स्नान कराकर, उन्हें सजा-संवारकर पूजा करते हैं और उन्हें हरी घास, गुड़, रोटी आदि खिलाते हैं। इस दिन गायों की पूजा करने और उनकी सेवा करने से सुख, समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है। यह पर्व पर्यावरण संरक्षण, जीवदया और गोरक्षा के महत्व को उजागर करता है, जो हिंदू संस्कृति में गहरी आस्था का प्रतीक है।
Happy Gopashtami 2024 Wishes and Quotes in Hindi
1.
गायों की सेवा करो, रोज नवाओ शीश
खुश होकर देंगी तुम्हें, वे लाखों आशीष
गोपाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
2.
जहां गोमाता की रक्षा एवं संवर्धन होता है
तथा उन्हें पूज्यभाव देकर पूजा जाता है
वह व्यक्ति, समाज, राष्ट्र निश्चित ही
वैभव को प्राप्त करता है
आइए, ऐसी गोमाता का सर्वप्रथम
बछडे सहित पूजन कर इस दिन का प्रारंभ करें
गोपाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
3.
गौमाता के शरीर में सभी
देवी देवता निवास करते हैं
ऋषि मुनि निवास करते हैं
नदी तथा तीर्थ निवास करते हैं
इसीलिए तो गौ सेवा से सभी की
सेवा का फल मिल जाता है।
गोपाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
4.
कृष्ण प्रिय, गौ की सेवा करने से
सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
इस गोपाष्टमी पर हम कामना करते हैं
आपकी सभी इच्छाएं पूरी हो
गोपाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
Happy Gopashtami 2024 Wishes and Messages in Hindi
5.
गाय, गंगा और गीता, यह हैं मां समान
इनके कारण ही भारत का विश्व में है मान-सम्मान
गोपाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
6.
घर में धन की बरसात हो,
गौ माता का वास हो
सभी संकटों का नाश हो,
मन में सदा शांति का वास हो।
हैप्पी गोपाष्टमी!
7.
जिनके नहीं हैं नाम, उनके नाम बनेंगे
हर गांव और शहर, मुरली के धाम बनेंगे
ब्रम्हांड के सब देवता, गौ में समाए हैं
तुम गाय पाल लेना, सभी काम बनेंगे
गोपाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
8.
उठो-उठो गौ भक्त साथियों
गौ भक्ति धर्म हमारा
सबको जोड़ें गौ सेवा से
ये जीवन लक्ष्य हमारा
हैप्पी गोपाष्टमी!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
