Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Happy Govardhan Puja: गोवर्धन पूजा के मौके पर भेजें श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबे ये बधाई संदेश
Happy Govardhan Puja Wishes: दीपावली महोत्सव के बाद आने वाले गोवर्धन भगवान की पूजा को हिन्दू धर्म में बेहद महत्वूर्ण माना जाता है। इंद्र के प्रकोप से बचने के लिए श्री कृष्ण ने गोकुल वासियों के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठाया था और उन्हें भयंकर बारिश में शरण दी थी।
तभी से गोवर्धन पूजा को हर्षोल्लास से मनाया जाता है और इस दिन गौ माता और अन्न की पूजा की जाती है। पंचांग के अनुसार इस वर्ष गोवर्धन पूजा 14 नवंबर को मनाई जायेगी। पेश हैं कुछ भक्ति भरे शुभकामना सन्देश जो आप अपने दोस्तों और परिवारजनों को भेज सकते हैं-

1.
बंसी की धुन पर सबके दु:ख वो हरता है
आज भी अपना कन्हैया कई चमत्कार करता है
हर दिन भक्तों का दुख दूर करता है
ऐसा है अपना कृष्ण!
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

2.
मुरली मनोहर, ब्रिज के धरोहर,
वो नंदलाला गोपाला,
बंसी की धुन पर दुख हरने वाला,
सब मिलकर मचाए गोवर्धन पूजा की धूम
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

3.
चन्दन की खुशबू, रेशम का हार
धूप की सुगंध, दीयों की फुहार
दिल की उम्मीदें, अपनों का प्यार
मंगलमय हो आपके लिए
गोवर्धन पूजा का यह त्यौहार!
गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं!
4.
हर खुशी आपके द्वार आए
जो आप मांगे उससे अधिक पाए
गोवर्धन पूजा में कृष्ण गुण गाए
और यह पर्व आप खुशी से मनाए
गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं!

5.
लोगों की रक्षा करने एक उंगली पर पहाड़ उठाया
उसी कन्हैया की याद दिलाने गोवर्धन पूजा का पावन दिन आया
गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं!
6.
घमंड तोड़ इंद्र का
प्रकृति का महत्व समझाया
ऊंगली पर उठाकर पहाड़
वो ही रक्षक कहलाया
ऐसे बाल गोपाल लीलाधर को शत-शत प्रणाम।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
7.
कृष्ण की शरण में आकर
भक्त नया जीवन पाते है
इसलिए गोवर्धन पूजा का दिन
हम सच्चे मन से मनाते है
हैप्पी गोवर्धन पूजा!
8.
गोवर्धन धराधार गोकुल त्राणकारक।
विष्णुबाहु कृतोच्छ्राय गवां कोटिप्रभो भव: ।।
लक्ष्मीर्या लोक पालानाम् धेनुरूपेण संस्थिता।
घृतं वहति यज्ञार्थे मम पापं...
गोवर्धन पूजा आपके लिए शुभ हो!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
