Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
Happy Guru Gobind Singh Jayanti Wishes: सिख पंथ के दसवें गुरु की जयंती पर शेयर करें ये शुभकामनाएं
Happy Guru Gobind Singh Jayanti Wishes: सिख धर्म में गुरुओं का प्रमुख महत्व होता है, जिनकी शिक्षाओं और जीवन से ही सिख पंथ की स्थापना हुई। सिख पंथ के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती पौष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाती है।
इतिहासकारों की मानें तो 22 दिसम्बर 1666 को गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म बिहार के पटना में हुआ। उनके पिता गुरु तेग बहादुर जी थें। बैसाखी के दिन वर्ष 1699 में उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की। खालसा पंथ की रक्षा के लिए उन्होंने मुगलों से कई युद्ध किये।

उन्होंने खालसा वाणी - "वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतह" दी। उनके विचारों ने न केवल सिख पंथ में बल्कि मानवता के उद्धार में अहम् भूमिका निभाई। इस वर्ष 17 जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती मनाई जाएगी। पेश हैं गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती पर भेजे जा सकने वाले कुछ बेहतरीन शुभकामना सन्देश -
1.
सतगुरु सब दे काज संवारे
आप सब को दसवें सिख गुरु
गोबिंद सिंह जी के जन्म दिवस की हार्दिक बधाई!
2.
जिनसे डरकर भाग जाते थे मुगल
जब बजाते थे वे युद्ध का बिगुल
जिन्होंने दिया सदैव सच्चाई का साथ
उन गुरु का सदैव रहे हम पर हाथ
गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर बहुत-बहुत बधाई!

3.
सर पर मेरे हैं गुरुवर का हाथ है,
हरपल हरदम वो मेरे साथ,
है विश्वास वही राह दिखाएंगे,
मेरे सारे बिगड़े काम बन जाएंगे,
हैप्पी गुरु गोविन्द सिंह जयंती!
4.
सवा लाख से एक लड़ाऊं, चिड़ियों सों मैं बाज लड़ाऊं,
तभी गोविंद सिंह नाम कहांऊं..
गुरु गोविंद सिंह जयंती की बधाई!
5.
तेरी दया पर चलती जिन्दगी मेरी
जब भी आए कोई मुश्किल,
तू ही दिखाए मुझको मंजिल
हैप्पी गुरु गोविंद सिंह जयंती 2024

6.
लख-लख बधाई आपको,
गुरु गोविंद सिंह का आशीर्वाद मिले आपको
खुशी का जीवन से रिश्ता हो ऐसा,
दीए का बाती संग रिश्ता जैसे
हैप्पी गुरु गोविंद सिंह जयंती!
7.
वाहे गुरु आपके परिवार पर अपनी दया दृष्टि बनाए रखें।
गुरु गोबिंद सिंह जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
8.
गुरु गोबिंद तुम हो प्राण प्यारे,
तुम बिन मुझे जग से कौन तार
आप ही है वो जो लोगों को,
करा दे खुशियों के वारे न्यारे
हैप्पी गुरु गोबिंद जयंती!
9.
तेरी मेहर का कोई जवाब नहीं,
तेरे जैसा कहीं कोई दीदार नहीं,
नशा तेरी इबादत का कभी न उतरे,
मेरे लिए इससे बड़ी कोई बात नहीं।
हैप्पी गुरु गोबिंद सिंह जयंती!
10.
गुरु गोविंद सिंह जी के सद्कर्म हमें सदा राह दिखाएंगे
वाहे गुरु के ज्ञान से सबके बिगड़े काम बन जाएंगे
गोविंद सिंह जी के जन्म दिवस की हार्दिक बधाइयां!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications