Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
Guru Nanak Jayanti 2025 Wishes: गुरु नानक जयंती के मौके पर प्रियजनों को इन मैसेज से दें गुरुपर्व की शुभकामनाएं
Guru Nanak Jayanti 2025 Wishes in Hindi: गुरु नानक जयंती, जिसे गुरु पर्व या प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है, सिखों का एक प्रमुख त्यौहार है। हर पर्व हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा को होता है। पूरे भारत में गुरु नानक देव जी की जयंती को पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया जाता है। इस साल गुरु नानक जयंती 5 नवम्बर 2025 को मनाई जाएगी। यह दिन सिखों के पहले गुरु, गुरु नानक देव जी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। गुरु नानक देव जी का जन्म 1469 में पंजाब के ननकाना साहिब (अब पाकिस्तान में) हुआ था। गुरु नानक देव जी ने 'एक ओंकार सतनाम' का उपदेश दिया, जिसका मतलब है 'परमात्मा एक ही है और सभी में वही बसता है।' उन्होंने लोगों को मानवता, समानता, सेवा और प्रेम का संदेश दिया। गुरु नानक जयंती के दिन लोग गुरुद्वारों में जाकर सेवा करते हैं, लंगर में भाग लेते हैं और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। ऐसे में, अगर आप भी गुरु नानक जयंती के खास मौके पर अपनों को बधाई संदेश भेजना चाहते हैं, तो हम आपके लिए कुछ चुनिंदा शुभकामना संदेश लेकर आए हैं। यह पर्व हर साल होता है, जो आमतौर पर नवम्बर के महीने में आता है।

Guru Nanak Jayanti 2025 Wishes and Quotes in Hindi
1. राज करेगा खालसा बाके रहे ना कोए
वाहेगुरु जी का खालसा वाहे गुरु जी की फतेह
हैप्पी गुरु नानक जयंती
2. सत्य और प्रेम का संदेश सुनाया,
अंधकार में ज्ञान का दीप जलाया।
गुरु नानक देव जी ने जीवन संवारा,
उनके चरणों में हर जन ने सारा।
प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई!
3. सेवा और समर्पण का पथ दिखाया,
भेदभाव को सदा मिटाया।
वाहे गुरु के नाम में जो डूब जाए,
जीवन उसका सफल हो जाए।
4. गुरु की वाणी अमृत समान,
हर शब्द में है ज्ञान का मान।
गुरु नानक जी की जयंती पर,
सबको मिले सुख और सम्मान।
हैप्पी गुरु नानक जयंती
5. खालसा मेरा रूप है ख़ास,
खालसे में ही करूं निवास,
खालसा अकाल पुरख की फ़ौज,
खालसा मेरा मित्र कहाए,
खालसा दे जन्मदिन की आपको बधाई।

Guru Nanak Jayanti 2025 Wishes and Messages in Hindi
6. इस जग की माया ने मुझको है घेरा,
ऐसी कृपा करो गुरु नाम न भूलूं तेरा,
चारों ओर मेरे दुखों का छाया है अंधेरा,
मेरा इक पल भी ना जाएं बिना लिए नाम तेरा
गुरु नानक जयंती की बधाई!
7. भक्ति में खो जाए हर प्राण,
सेवा से सज जाए हर जान।
गुरु नानक देव जी का नाम लो,
जीवन में आ जाएगा सम्मान।
हैप्पी गुरु पर्व!
8. नानक नाम जहाज है,
चढ़े सो उतरे पार
तू ही मेरा राखिया, तू ही सिरजनहार
गुरु नानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
9.मन में भाईचारा, दिल में सच्चाई
यही गुरु की असली सीख है
गुरु नानक जयंती की बधाई !
10. गुरु नानक जी के वचनों का सार,
जीवन में अपनाएँ बार-बार।
सत्य, दया, करुणा की राह चले,
यही सच्चा श्रद्धा-उपहार।
गुरु नानक जयंती की बधाई!



Click it and Unblock the Notifications
