Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Guru Purnima Wishes for Teacher: गुरु पूर्णिमा के ख़ास मौके पर अपने फेवरेट टीचर को करें विश
Guru Purnima Wishes for Teacher in Hindi: गुरु पूर्णिमा हिंदू धर्म में एक प्रमुख त्योहार है जो गुरुओं के महत्व को स्वीकार करता है और उनके सम्मान में भक्ति और समर्पण से मनाया जाता है। इस दिन शिष्य अपने गुरुओं को प्रणाम करते हैं और उनकी शिक्षाओं पर विचार करते हैं। यह त्योहार संस्कृति और धर्म के महत्व को प्रमुखता देता है, जो शिक्षाओं के माध्यम से ज्ञान प्राप्ति का महत्व बताता है।
भारत भर में उत्साह के साथ मनाया जाने वाला गुरु पूर्णिमा, गुरुओं के लिए विशेष रूप से आयोजित रीति-रिवाज और उन्हें गुरु दक्षिणा देने के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। यह दिन हमें याद दिलाता है कि गुरु शिष्य के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिनके बिना ज्ञान की प्राप्ति संभव नहीं होती। पेश हैं कुछ शुभकामना सन्देश जिन्हें आप अपने जीवन के किसी भी गुरु सामान छवि को भेज सकते हैं और उनका शुक्रिया अदा कर सकते हैं -

Guru Purnima Wishes and Messages for Teacher in Hindi
1.
गुरु बिन ज्ञान न होत है, गुरु बिना दिशा अजान,
गुरु बिन इन्द्रिय न सधे, गुरु बिन बढ़े न शान
हैप्पी गुरु पूर्णिमा!
2.
आप मेरे जीवन की प्रेरणा रहे हैं
आपने हमेशा मुझे सत्य और अनुशासन का पाठ पढ़ाया है.
आपको गुरु पूर्णिमा की ढेर सारी शुभकामनाएं!
3.
दिया ज्ञान का भण्डार हमें,
किया भविष्य के लिए तैयार हमें हैं आभारी उन गुरुओं के हम,
जो किया कृतज्ञ अपार हमें।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!
Guru Purnima Quotes for Teacher in Hindi
4.
मेरी कलम जो आज इतना कुछ लिखती है,
कुछ और नहीं मेरे गुरू की मेहनत दिखती है।
हैप्पी गुरु पूर्णिमा!
5.
जिसे देता है हर व्यक्ति सम्मान,
जो करता है वीरों का निर्माण।
जो बनाता है इंसान को इंसान,
ऐसे गुरु को हम क रते हैं प्रणाम।
हैप्पी गुरु पूर्णिमा!
6.
जिंदगी से जिसने सोना बनाया
जिंदगी को जीना सिखाया,
लक्ष्य भेदने का जिसमें मार्ग दिखाया,
उस गुरू को शत-शत नमन!
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं!
Guru Purnima Greetings and Status for Teacher in Hindi
7.
गुमनामी के अंधेरे में था, पहचान बना दिया
दुनिया के गम से मुझे, अनजान बना दिया
उनकी ऐसी कृपा हुई, गुरु ने मुझे इंसान बना दिया।
हैप्पी गुरु पूर्णिमा मेरे टीचर!
8.
ज्ञान तो किताबों में भी लिखा होता है,
लेकिन किताबी ज्ञान को जीवन के
अनुभव के साथ जोड़कर गुरु हमें जो शिक्षा देते हैं,
वही ज्ञान हमारा जीवन सार्थक बनाता है
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं!
9.
आपसे ही सीखा आपसे ही जाना
आप ही को हमने गुरु है माना।
सीखा है सब कुछ आपसे हमने,
कलम का मतलब आपसे है जाना।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
