Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Hanuman Jayanti Wishes 2025: संकट मोचन श्री हनुमान के जन्मोत्सव पर अपनों को यहां से भेजें शुभकामना संदेश
Hanuman Jayanti Wishes 2025 : हर वर्ष चैत्र मास की पूर्णिमा को हनुमान जयंती का पर्व पूरे श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष हनुमान जयंती 12 अप्रैल 2025, शनिवार को मनाई जाएगी। यह दिन प्रभु श्रीराम के परम भक्त, संकटों को दूर करने वाले पवनपुत्र हनुमान जी के जन्मोत्सव के रूप में विशेष महत्व रखता है। इस दिन भक्तजन उपवास रखते हैं, मंदिरों में पूजा करते हैं, सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं।
हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने और अपनों के जीवन में सुख, शांति व बल की कामना के लिए लोग शुभकामनाएं संदेश भेजते हैं। यहां कुछ सुंदर और प्रेरणादायक संदेश दिए गए हैं, जिन्हें आप अपने परिवार, मित्रों और प्रियजनों को भेज सकते हैं।

हनुमान जयंती की शुभकामनाएं (Hanuman Jayanti Wishes 2025 Quotes & Messages)
1. हनुमान जी का आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहे, आपकी हर मुश्किल आसान हो और जीवन में खुशियों का वास हो। जय हनुमान!
2. हनुमान जी के चरणों में सुख-शांति और समृद्धि की शक्ति है। उनकी कृपा से आपका हर दिन मंगलमय हो। हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
3. "जिनके मन में है श्रीराम, जिनके तन में हैं हनुमान, वही होते हैं सच्चे भक्त। हनुमान जी से आशीर्वाद प्राप्त हो और आपका जीवन हमेशा सुखमय हो। जय श्रीराम!"
4. "आपका जीवन हनुमान जी की तरह बल, बुद्धि और भक्ति से परिपूर्ण हो।
हनुमान जयंती के इस पावन अवसर पर आपको ढेर सारी शुभकामनाएं!"
5. "हनुमान जी का आशीर्वाद आपके जीवन में शांति, समृद्धि और सफलता लेकर आए। जय बजरंगबली!"
6. "हनुमान जी की कृपा से हर कष्ट दूर हो, हर समस्या का समाधान मिले और आपकी जिंदगी में सुख ही सुख आए। हनुमान जयंती की ढेर सारी शुभकामनाएं!"
7. हनुमान जी की महिमा अनंत है, उनकी कृपा से आपका जीवन भी रौशन हो। भगवान हनुमान आपको सुख, शांति और समृद्धि दें। जय हनुमान!"
8. हनुमान जी के पवित्र आशीर्वाद से आपका जीवन सदैव आनंदमय और समृद्धि से भरा रहे। जय हनुमान, जय श्रीराम!
9. हनुमान जी का आशीर्वाद आपके साथ हमेशा रहे, आपकी जिंदगी में साहस और शक्ति का संचार हो। हनुमान जयंती की ढेर सारी शुभकामनाएं!"
10. राम के परम भक्त हनुमान जी आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां और सफलता लेकर आएं। हनुमान जयंती पर आपको अनंत आशीर्वाद!



Click it and Unblock the Notifications
