Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Hanuman Jayanti 2026 Wishes: अंजनी के लाल...इन भक्तिमय संदेशों से अपनों को दें हनुमान जयंती की शुभकामनाएं
Happy Hanuman Jayanti 2026 Wishes: हनुमान जयंती हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है, जो हर साल चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 2 अप्रैल यानी आज मनाया जा रहा है । धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान हनुमान का जन्म हुआ था। यही वजह है कि इसे हनुमान जनमोत्स्व के रूप में बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। हनुमान जी को शक्ति, बुद्धि, साहस और भक्ति का प्रतीक माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी भगवान शिव के रुद्रांश हैं और भगवान श्री राम के परम भक्त हैं। सच्चे मन से उनकी पूजा-आराधना करने से सभी भय, कष्ट और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही, जीवन में सुख-समृद्धि आती है। हनुमान जयंती के दिन बजरंगबली की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है और मंदिरों में भजन और भंडारे का आयोजन किया जाता है। इसके साथ ही लोग अपनों को शुभकामानएं भी देते हैं। आप भी इस पावन दिन पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को ये संदेश भेजकर हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Hanuman Jayanti 2026 Wishes and Quotes in Hindi
1. संकट मोचन का नाम जो ले,
हर मुश्किल से वो पार हो जाए,
बजरंगबली की कृपा जिस पर हो,
उसका हर दिन त्योहार हो जाए।
हनुमान जयंती की शुभकामनाएं!
2. राम के दूत, अंजनी के लाल,
सब पर करते कृपा बेहिसाब,
आपके जीवन में खुशियां बरसें,
मिट जाए हर दुख और मलाल।
हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
3. मन में हो राम, दिल में हो नाम,
साथ हों सदा पवनपुत्र हनुमान,
हर राह आसान बन जाए,
जब मिले उनका वरदान।
हनुमान जयंती की शुभकामनाएं!
4. लाल चोला, गदा हाथ में,
शक्ति अपार उनके साथ में,
जो भी सच्चे मन से पुकारे,
खुशियां भर दें उसके जीवन में।
हनुमान जयंती की शुभकामनाएं!
5. जिनके मन में है श्रीराम
जिनके तन में हैं श्री राम,
जग में सबसे हैं वो बलवान
ऐसे प्यारे मेरे हनुमान,
जय श्रीराम जय हनुमान!
हनुमान जयंती की शुभकामनाएं!
6. जिन्हें राम जी का वरदान है
जिनकी शान है गदा धारी
जिनकी बजरंगी पहचान है
संकट मोचन वो हनुमान हैं.
हनुमान जयंती की शुभकामनाएं!
7. राम नाम की ज्योति जलती रहे,
हनुमान जी की कृपा मिलती रहे,
आपके जीवन में सुख ही सुख हो,
हर दिन खुशियों से खिलती रहे।
हनुमान जयंती की शुभकामनाएं!

Hanuman Jayanti 2026 Messages and Greetings in Hindi
8. अर्ज़ मेरी सुनो अंजनी के लाल
काट दो मेरे घोर दुखों का जाल,
तुम हो मारुती-नन्दन, दुःख-भंजन
करूं मैं आपको दिन रात वन्दन
हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
9. आया जन्म दिवस श्रीराम भक्त वीर हनुमान का
आया जन्म दिवस श्रीराम भक्त वीर हनुमान का
माता अंजनी के लाल का पवन पुत्र हनुमान का
सब मिलकर बोलो जयकार वीर हनुमान का
हनुमान जनमोत्स्व की शुभकामनाएं!
10. भक्ति में जो डूब जाता है,
हर दुख भूल जाता है,
हनुमान जी की कृपा से,
जीवन खुशियों से भर जाता है।
हनुमान जयंती की शुभकामनाएं!
11. संकट मोचन नाम तिहारो,
सब पे कृपा दृष्टि तुम्हारो,
आपके जीवन में सुख-शांति रहे,
हर दिन खुशियों से निहारो।
हनुमान जयंती की शुभकामनाएं!
12. अंजनी के लाल तू, संकटों का नाश करे,
राम के नाम से तू, हर गुनाह माफ करे।
तेरी भक्ति में जो लीन, उसे कभी ना हार मिले,
प्रभु श्रीराम के दुलारे, जीवन को तू संवार दे।
हनुमान जयंती की शुभकामनाएं!
13. जो लेता है हनुमान का नाम,
उसके बनते सारे काम,
आपके जीवन में भी हो ऐसा चमत्कार,
हर दिन मिले आपको सम्मान।
हनुमान जयंती की शुभकामनाएं!
14. श्रीराम के दुलारे हनुमान,
तेरी भक्ति में शक्ति अपार।
सिया-राम के सेवक बनकर,
तूने किया सब का उद्धार।
हनुमान जयंती की शुभकामनाएं!
Hanuman Jayanti Whatsapp and Facebook Status in Hindi
15. राम भक्त का नाम महान,
सबके दिल में बसे हनुमान,
आपके जीवन में खुशियों का सागर,
हर दिन बने वरदान।
हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
16. साहस, शक्ति और बल के दाता,
हर दुख में बनते हैं सहारा,
आपके जीवन में भी भर दें उजाला,
मिट जाए हर अंधियारा।
हनुमान जयंती की शुभकामनाएं!
17. जय बजरंगबली की गूंज हो,
हर घर में सुख-शांति का राज हो,
आपके जीवन में भी खुशियां आएं,
हर दिन आपका खास हो।
हनुमान जयंती की शुभकामनाएं!
18. मन में विश्वास बनाए रखो,
हनुमान जी को याद रखो,
हर मुश्किल खुद ही दूर होगी,
बस उनका साथ बनाए रखो।
हनुमान जयंती की शुभकामनाएं!
19. भक्ति में जो सच्चा हो,
उसका हर सपना अच्छा हो,
हनुमान जी की कृपा से,
जीवन हर दिन सच्चा हो।
हनुमान जयंती की शुभकामनाएं!
20. संकट से रक्षा करें हनुमान,
हर पल दें आपको सम्मान,
आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां हों,
यही है दिल से अरमान।
हनुमान जयंती की शुभकामनाएं!



Click it and Unblock the Notifications
