Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Happy Hariyali Teej Wishes: हरियाली तीज के मौके पर सखियों को भेजें ये खूबसूरत बधाई संदेश
Happy Hariyali Teej 2023 Wishes: हर साल श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को श्रावणी तीज मनाई जाती है। यह लोगों के बीच में हरियाली तीज के नाम से लोकप्रिय है। इस साल यह व्रत 7 अगस्त को रखा जाएगा।
महिलाएं इस व्रत का बेसब्री से इंतजार करती हैं। विवाहित महिलाएं इस दिन सजती संवरती हैं और एक दुल्हन की तरह सोलाह श्रृंगार करती हैं। इस दिन को सभी औरतें बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाती हैं। तीज के गीत जाती हैं और इस दिन झूले भी झूलती हैं।

इस दिन सुहागिन स्त्रियां निर्जला व्रत करती हैं और भगवान शिव व माता पार्वती से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मांगती हैं। हरियाली तीज के पावन अवसर पर आप भी खुशियां बांटें और इन प्यारे प्यारे संदेशों के साथ अपनों को बधाई भेजें।
हरियाली तीज 2024
हरियाली तीज मानसून के मौसम की शुरुआत में मनाई जाती है। "हरियाली" शब्द का हिंदी में अर्थ "हरियाली" होता है, जो समृद्धि और अच्छी फसल का प्रतीक है।
हरियाली तीज बुधवार, अगस्त 7, 2024 को
तृतीया तिथि प्रारम्भ - अगस्त 06, 2024 को 07:52 पी एम बजे
तृतीया तिथि समाप्त - अगस्त 07, 2024 को 10:05 पी एम बजे
Happy Hariyali Teej Wishes in Hindi
1.
शिव जी की कृपा होगी
मिलेगा मां पार्वती का आशीर्वाद
जब मनाएं मिलकर सब हरियाली तीज का त्यौहार
हरियाली तीज की शुभकामनाएं !
2.
पेड़ों पर झूले, सावन की फुहार
मुबारक हो आपको तीज का त्यौहार !

3.
चुनरी रहे हमेशा लाल, होंठों पर मुस्कान हो
आप पर मां पार्वती और भगवान शिव का सदा आशीर्वाद हो।
हरियाली तीज की शुभकामनाएं!
4.
मेहंदी से सजे हाथ
नव-विवाहितों की खनकती
चूड़ियों और घेवर की मिठास
मुबारक हो आपको हरियाली तीज का त्योहार।
हैप्पी हरियाली तीज !

5.
शिव और पार्वती का प्यार अमर हुआ
पार्वती का शिव के लिए जन्म हुआ।
एक दूसरे के बिना इनका जीवन अधूरा
इन दोनों के मिलने से ही संसार ये पूरा।
तीज के अवसर पर आपको हार्दिक शुभकामनाएं!

6.
चंदन की खुशबू
बादलों की फुहार
आप सभी को मुबारक हो
हरियाली तीज का त्यौहार !
7.
प्यार, उमंग और हरियाली तीज का खास एहसास
हमारी तरफ से मुबारक हो आपको
प्यार का पर्व हरियाली तीज का त्यौहार !
हैप्पी हरियाली तीज !

8.
हल्की-हल्की फुहार है
ये सावन की बहार है
संग यारों झूले आओ
आज तीज का है त्यौहार।
हरियाली तीज की शुभकामनाएं !
9.
फूल खिले हैं बागों में
बारिश की है फुहार
दिल से आप सबको मुबारक
यह प्यारा तीज का त्यौहार।
हरियाली तीज की हार्दिक बधाई!

10.
बारिश की बूंदे इस सावन में
फैलाएं चारों ओर हरियाली
ये हरियाली का त्यौहार ले जाए
हर कर आपकी सब परेशानी।
हरियाली तीज की बधाई !

11.
मेरा मन झूम-झूम नाचे
गाए तीज के हरियाली गीत
आज पिया संग झूलेंगे
संग में मनाए हरियाली तीज।
मुबारक हो तीज 2023!

12.
झूम उठते हैं दिल सभी के
हरियाली तीज गीतों के तराने से
जुड़ जाते हैं टूटे सम्पर्क
बस झूलने के बहाने से।
हरियाली तीज की शुभकामनाएं !

13.
तीज का त्योहार आपके जीवन में खुशियां लेकर आए,
जीवनसाथी और बच्चों के लिए सेहत का वरदान लाए।
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!
14.
माथे पर बिंदिया, मांग में सुहाग की निशानी हो,
हाथों में रची हो पिया के नाम की मेहंदी,
हाथों में लाल रंग का चूड़ा हो,
चुनरी रहे हमेशा लाल, होंठों पर मुस्कान हो,
आप पर मां पार्वती और भगवान शिव का सदा अशीर्वाद हो..
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं

15.
हरियाली तीज व्रत है प्यार का,
दिल में श्रद्धा और सच्चे विश्वास का,
बिछिया पैरों में हो माथे पर बिंदिया,
हर जन्म में मिले आपको शिव जी सा पिया।
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं
16.
आपके व्रत का तप रंग लाए
मां पार्वती आप पर आशीर्वाद बरसाएं
आपके घर पर ख़ुशहाली आए
आप पिया का ढेर सारा प्यार पाएं।
हरियाली तीज की शुभकामनाएं!

17.
अखंड सौभाग्य का व्रत है हरियाली तीज
मां पार्वती और भगवान शिव पूरी करें मनोकामनाएं अनेक
मनचाहा वर दें, पति को दें लंबी उम्र, सुख, सौभाग्य और संतति दें
हर लें सारे दुख और क्लेश।
हरियाली तीज की बहुत-बहुत बधाई!
18.
पिया प्रेम का त्यौहार आया
आओ सखी मंगलगीत गाएं
पिया का संग बना रहें हरदम
आओ सखी तीज मनाएं!
तीज की हार्दिक बधाई!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
