Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Happy Hartalika Teej Wishes: आज सुहागिनें रख रही हैं तीज व्रत, इन संदेशों के साथ भेजें शुभकामनाएं
Happy Hartalika Teej Wishes: अखंड सौभाग्य की प्राप्ति और पति की दीर्घायु के लिए मनाया जाने वाला हरतालिका तीज का पर्व मनाया जाता है। इस साल यह 18 सितम्बर को मनाया जा रहा है। महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत करती हैं।
इस दिन वे सोलह शृंगार करके महिलाएं मां गौरी और भगवान शिव की पूजा अर्चना करती हैं। पूरे दिन के व्रत के बाद वे 19 सितम्बर को सूर्योदय के पश्चात अपने व्रत का पारण करेंगी। हरतालिका तीज का यह व्रत अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए रखा जाता है। अपने परिवार की महिलाओं और सखियों को इस दिन सुंदर सन्देश भेजकर आप इस ख़ास दिन की शुभकामनाएं भेज सकते हैं -

1.
पेड़ों पर पड़ गए हैं झूले, गुझियों की भी बहार है,
एक बार फिर आया हरतालिका तीज का त्योहार है
सबके दिलों में छाई ढेरों खुशियां और प्यार है।
हरतालिका तीज की ढेरों बधाई।
2.
शंकर भगवान की बरसेगी आप सब पर कृपा,
मिलेगा माता पार्वती का आशीर्वाद,
जब मनाएं सब सखी-सहेलियां मिलकर,
हरतालिका तीज का त्योहार।
हैप्पी हरतालिका तीज!
3.
सखी तेरी चुनरी रहे लाल हमेशा,
सदा रहे होंठों पर मुस्कान,
हमेशा बरसे घर में माता पार्वती और शिव जी का आशीर्वाद,
यही दिल से दुआ है,
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं।
4.
सोलह श्रृंगार कर मां गौरी की तरह रखें उपवास,
मन में होगी श्रद्धा तो मिलेगा भगवान शिव जैसा परिवार,
हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं।
5.
मेहंदी से सजे इन हाथों में हरी चूड़ियां खनकती है
तीज के पावन मौके पर सुहागिनें रूप रंग से सजती हैं !
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं !
6.
कठिन तपस्या कर गौरी
ने तब शिव को पाया था
इस कठिन व्रत में गौरी
ने वर्षों ध्यान लगाया था !
हैप्पी हरतालिका तीज!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
