Latest Updates
-
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास
Hartalika Teej 2025 Ki ShubhKamnaye: इन खास संदेशों से अपनों को दें हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं
Hartalika Teej 2025 Ki Shubhkamnaye : भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाने वाला हरतालिका तीज व्रत विवाहित महिलाओं के लिए अत्यंत पवित्र और शुभ माना जाता है। यह व्रत सुहागिन महिलाओं द्वारा अपने पति के दीर्घायु और दांपत्य जीवन की सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है। इस वर्ष हरतालिका तीज का व्रत 26 अगस्त 2025, मंगलवार को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इसी दिन माता पार्वती ने कठोर तप कर भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त किया था। इस वजह से यह पर्व पति-पत्नी के प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक माना जाता है।
इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं, सोलह श्रृंगार करती हैं और भगवान शिव-पार्वती की पूजा करती हैं। साथ ही अपने अपनों और प्रियजनों को शुभकामनाएं और संदेश भेजकर इस पर्व की खुशियां साझा करती हैं। आप भी इस शुभ अवसर पर इन खास संदेशों, शायरियों और स्टेटस को साझा कर अपने प्रियजनों को हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं दे सकते हैं।

हरतालिका तीज 2025 शुभकामना संदेश (Hartalika Teej 2025 Ki Shubhkamnaye)
1. हरतालिका तीज का यह पावन पर्व
आपके जीवन में खुशियों की बरसात करे,
शिव-पार्वती का आशीर्वाद सदा बना रहे,
आपके दांपत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बना रहे।
Happy Hartalika Teej 2025!
2. तेज धूप हो या बरसात की फुहार,
पति-पत्नी का रिश्ता रहे हमेशा प्यार,
शिव-पार्वती का आशीर्वाद मिले अपार।
हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!
3. व्रत से बढ़ती है आस्था,
भक्ति से मिलता है सुख,
प्यार से बनता है रिश्ता,
और विश्वास से चलता है दांपत्य जीवन।
Hartalika Teej Mubarak!
4. दिल की श्रद्धा और सच्चे भरोसे का संगम,
बिछिया पैरों में हो या माथे पर बिंदिया,
हर जन्म में हमारा मिलन हो दोबारा।
हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!
5. सावन की ठंडी हवा और तीज का सुहाना त्योहार,
पति-पत्नी के रिश्ते में भर दे नया प्यार।
Happy Hartalika Teej 2025!
6. पत्नी की कठोर तपस्या का है यह दिन,
विवाहितों के दिलों के सबसे करीब है यह दिन,
पति-पत्नी का रिश्ता कभी न टूटने पाए।
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं!
7. हरतालिका तीज केवल व्रत नहीं,
बल्कि पति-पत्नी के रिश्ते में प्रेम,
विश्वास और समर्पण का प्रतीक है।
8. जैसे पार्वती ने शिव को पाने के लिए कठोर तप किया,
वैसे ही यह व्रत धैर्य और विश्वास की शक्ति सिखाता है।
9. भगवान शिव की कृपा आप पर बनी रहे,
आपके स्वास्थ्य व संपदा में हो हमेशा वृद्धि,
हरतालिका तीज पर आपको मिले सुख-समृद्धि।
10. फूलों की खुशबू, बादलों की फुहार,
आप सभी को मुबारक हो
हरतालिका तीज का त्यौहार!



Click it and Unblock the Notifications











