Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Holi Shayari Wishes: कहीं अबीर की ख़ुश्बू कहीं गुलाल का रंग... होली पर साझा करें बड़े बड़े शायरों के ये संदेश
Happy Holi Shayari Wishes in Hindi: हिंदू धर्म में होली का त्यौहार बहुत ही खास माना गया है। ये भारत के उन बड़े त्योहारों में से एक है जिसका इंतजार हर उम्र के लोगों को बेसब्री से रहता है। लोग होली बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ मनाते हैं। इस वर्ष होली का त्योहार 25 मार्च दिन सोमवार को है।
हिंदुस्तान में होली एक ऐसा उत्सव है जो किसी भी मजहब से परे हैं। हिंदी-उर्दू के शायरों को भी होली ने अपने रंग में रंगा है और इसकी गवाही देते हैं उनके होली पर लिखे एक से बढ़कर एक शेर। होली के मौके पर एक दूसरे को बधाई देने की रिवायत तो है ही तो क्यों न इस साल इन महशूर शायरी के साथ ही होली का मजा दोगुना किया जाए। यहां देखें होली पर शेयर की जा सकने वाली मशहूर शायरों की पक्तियां।

Happy Holi Shayari Wishes in Hindi
1.
गुलाबी गाल पर कुछ रंग मुझ को भी जमाने दो
मनाने दो मुझे भी जान-ए-मन त्यौहार होली में
- भारतेंदु हरिश्चंद्र
2.
गले मुझको लगा लो ऐ मिरे दिलदार होली में
बुझे दिल की लगी भी तो ऐ मेरे यार होली में
- भारतेंदु हरिश्चंद्र

3.
तेरे गालों पे जब गुलाल लगा
ये जहाँ मुझ को लाल लाल लगा
-नासिर अमरोहवी
4.
सजनी की आँखों में छुप कर जब झाँका
बिन होली खेले ही साजन भीग गया
- मुसव्विर सब्ज़वारी

Happy Holi Shayari Quotes in Hindi
5.
कहीं अबीर की ख़ुश्बू कहीं गुलाल का रंग
कहीं पे शर्म से सिमटे हुए जमाल का रंग
- अज़हर इक़बाल
6.
मुँह पर नक़ाब-ए-ज़र्द हर इक ज़ुल्फ़ पर गुलाल
होली की शाम ही तो सहर है बसंत की
-लाला माधव राम जौहर

7.
मौसम-ए-होली है दिन आए हैं रंग और राग के
हम से तुम कुछ माँगने आओ बहाने फाग के
-मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी
8.
सहज याद आ गया वो लाल होली-बाज़ जूँ दिल में
गुलाली हो गया तन पर मिरे ख़िर्क़ा जो उजला था
-वली उज़लत
9.
होली की रंगीन चांदनी, खुशियों का रंग भरा त्यौहार, आपको और आपके परिवार को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
