Latest Updates
-
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क
Happy Janaki Jayanti 2024 Wishes: सीता अष्टमी के पावन दिन पर सभी भक्तों को भेजे ये बधाई संदेश
Happy Janaki Jayanti 2024 Wishes in Hindi: हिन्दू धर्म में रामायण और उससे जुड़े सभी देवी देवताओं व पात्रों का बहुत ही विशेष योगदान है। भगवान राम और माता सीता के जीवन से तो आम व्यक्ति बहुत कुछ सीख ले सकता है। माता सीता ने पतिव्रता धर्म का पालन करते हुए एक आदर्श पत्नी और एक बेहतरीन माता की भूमिका निभाई।
फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन सीता अष्टमी मनाई जाती है, जिसे जानकी जयंती के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता अनुसार इसी दिन राजा जनक को मां सीता संतान रूप में प्राप्त हुई थी। इस दिन माता जानकी की विधि विधान से पूजा की जाती है और अच्छे वैवाहिक जीवन के लिए प्रार्थना की जाती है। सीता अष्टमी के मौके पर प्रियजनों के साथ शेयर करें ये शुभकामना संदेश।

Happy Janaki Jayanti 2024 Wishes in Hindi
1.
त्याग, शील, ममता
और समर्पण का पर्व है,
माता सीता का प्राकट्य दिवस,
आओ मिलकर करें उन्हें नमन.
जानकी जयंती की शुभकामनाएं!
2.
मां सीता आपके जीवन में खुशियां लाएं,
माता सीता की सच्चे मन से पूजा करें,
सीता नवमी के पावन अवसर पर,
दुआ है कि उनकी कृपा आप पर बनी रहे.
जानकी जयंती की बधाई
3.
श्री राम जी आपके संसार में,
सुख की बरसात करें,
और दुखों का नाश करें,
माता सीता के आशीर्वाद से,
आपका घर आंगन सदा खुशहाल रहे.
जानकी जयंती की शुभकामनाएं
4.
देश मना रहा है सीता अष्टमी का त्योहार,
आपको मिले उनका आशीर्वाद और प्यार,
धन-धान्य और खुशियों से भरा रहे घर-परिवार,
दिनों-दिन बढ़ता जाए आपका कारोबार.
सीता जयंती की शुभकामनाएं!
Happy Janaki Jayanti 2024 Quotes in Hindi
5.
सनातन धर्म सर्वोपरि
जय श्री राम
श्री सीता अष्टमी श्री सीता जयंती की शुभ कामनाएं और बधाइयां
ऊं नमः शिवाय हर-हर महादेव जय श्री राम!
6.
भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता,
आदर्श नारी की प्रतिमूर्ति,
त्याग, प्रेम, धैर्य, करुणा और
संयम की अधिष्ठात्री देवी,
माता जानकी के जन्मोत्सव की बधाई.
जानकी जयंती की शुभकामनाएं!
7.
आज के दिन जनक नंदिनी माता जानकी का,
इस धरा धाम पर अवतरण हुआ था,
सीता जयंती के दिन आप सभी को,
माता जानकी का दिव्य आशीर्वाद मिले.
जानकी जयंती की शुभकामनाएं!
8.
मिथिला पुत्री, जनक नंदिनी,
माता सीता जी के प्राकट्योत्सव,
जानकी जयंती की बधाई...
जानकी जयंती की शुभकामनाएं!
9.
मां जानकी हम सभी पर,
अपना प्यार और दुलार बनाए रखें,
प्रभु श्रीराम के साथ सदैव,
हमारे मन मंदिर में विराजित रहें.
जानकी जयंती की शुभकामनाएं!
10.
आओ मनाएं जानकी अष्टमी का त्यौहार,
आपको मिले माँ सीता का आशीर्वाद और प्यार
समृद्धि और खुशियों से भरा रहे घर-परिवार,
दिन दूना और रात चौगुना बढ़े आपका कारोबार।
जानकी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications