Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए भेजें अपनों को जितिया व्रत की शुभकामनाएं
Happy Jitiya Vrat Wishes Messages 2025 : जितिया व्रत, जिसे जीवित्पुत्रिका या जिउतिया व्रत भी कहा जाता है, संतान की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए रखा जाता है। इस वर्ष यह व्रत अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाएगा। अष्टमी तिथि 14 सितंबर 2025, रविवार प्रातः 8:51 बजे से आरंभ होकर 15 सितंबर, सोमवार प्रातः 5:36 बजे तक रहेगी। व्रत रखने वाली महिलाएं रविवार को सूर्योदय से पहले ओठगन करेंगी और सोमवार को प्रातः 6:27 बजे के बाद पारण करेंगी।
इस व्रत में माताएं अपनी संतान की सुरक्षा और लंबी आयु के लिए 36 घंटे तक निर्जला उपवास करती हैं। जितिया व्रत मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और बंगाल में बड़े उत्साह और श्रद्धा से मनाया जाता है।
इस अवसर पर आप अपनों को शुभकामना संदेश, कोट्स और व्हाट्सएप मैसेज भेजकर संतान की खुशहाली की मंगलकामना कर सकते हैं।

जितिया व्रत के शुभकामना संदेश (Jitiya Vrat 2025 Wishes in Hindi)
1. आपकी संतान दीर्घायु हो, आपके घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास हो।
जितिया व्रत की शुभकामनाएं!
2. आज जितिया का पावन दिन है आया।
मां ने रखा है लाडले के लिए निर्जला व्रत।
लंबी हो उम्र उसकी, रहे खुशहाल और निरोग,
यही कामना करती मां हर वर्ष।
जितिया व्रत की शुभकामनाएं!
3. तुम हो घर की रौनक, मन की मधुरता हो तुम।
सदा सलामत रहो, परिवार का गौरव हो तुम।
जितिया व्रत की शुभकामनाएं!
4. संतान को मिले लंबी उम्र, आपके जीवन में सुख और समृद्धि का आगमन हो।
जितिया व्रत की शुभकामनाएं!
5. तुम सलामत रहो, ये है मां की अरदास।
तुम्हें भी करनी होगी पूरी मां की आस।
बढ़ते जाना आगे प्रगति पथ पर,
शर्मिंदा न करना किसी भी कीमत पर,
देश के आने काम, यही है मां का पैगाम।
जितिया व्रत की शुभकामनाएं!
6. आपके व्रत का तप रंग लाए, भगवान आप पर आशीर्वाद बरसाएं।
आपके घर पर खुशहाली आए।
जितिया व्रत की शुभकामनाएं!
7. जितिया व्रत की पवित्रता से आपके बच्चों का जीवन खुशियों से भर जाए।
उनकी हर मनोकामना पूरी हो!
8. इस पावन व्रत के अवसर पर माता जितिया का स्नेह और आशीर्वाद आपके परिवार पर सदा बना रहे।
Happy Jitiya 2025
9. जितिया व्रत पर आपके बच्चों को ढेर सारी खुशियाँ, स्वस्थ जीवन और तरक्की मिले।
हार्दिक शुभकामनाएँ!
10. जितिया व्रत पर मां जितिया का आशीर्वाद आपको और आपके परिवार को जीवन भर प्रसन्नता और सफलता प्रदान करे।
Happy Jitiya 2025
11. हो लम्बी आयु
बढ़ाए परिवार का मान
मां रख रही है व्रत
तुम करो कुल का गुणगान
Happy Jitiya 2025
12. अश्वत्थामा की गलती को
कृष्ण ने था सुधारा
एक अभागी मां को
मिला था सहारा
जीवित्पुत्रिका व्रत 2025 की शुभकामनाएं और ढेर सारी बधाई
13. चिराग हो तुम घर का
राग हो तुम मन का
रहो सलामत
युगों युगों तक
फैलाओ यश कीर्ति
Happy Jitiya 2025
14. बच्चों को मिले सेहत
संतान को मिले लंबी उम्र
बच्चों को मिले खुशियां अपार
मुबारक हो आपको जितिया का त्यौहार
Happy Jitiya 2025



Click it and Unblock the Notifications
