Latest Updates
-
World Malaria Day 2026: एक नहीं 5 तरह का होता है मलेरिया, जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Anniversary wishes For Parents: पापा-मम्मी की 50वीं सालगिरह पर भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश और कोट्स -
World Malaria Day 2026: मलेरिया की जांच के लिए कौन से टेस्ट किए जाते हैं? जानें कब टेस्ट करवाना होता है जरूरी -
Sita Navami Wishes in Sanskrit: सीता नवमी पर अपनों को भेजें ये संस्कृत श्लोक और शुभकामना संदेश -
Sita Navami 2026 Upay: दांपत्य जीवन में आ रही है खटास? सीता नवमी पर करें ये 5 अचूक उपाय बढ़ेगा प्यार -
Sita Navami 2026: सीता नवमी कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
PM जॉर्जिया मेलोनी के देसी झुमके वाले लुक ने जीता भारतीयों का दिल, यहां देखें लेटेस्ट झुमका डिजाइन्स -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खरबूजा, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
भयंकर गर्मी में शरीर को रखना है 'AC' जैसा ठंडा? डाइट में शामिल करें ये चीजें, लू को कहेंगे अलविदा -
शनि, राहु-केतु और नजर के प्रकोप से बचाएगा बैंगन का यह टोटका, जान लें करने का सही तरीका
Happy Kajari Teej Wishes: सखी-सहेलियों, रिश्तेदारों को भेजें कजरी तीज की ढेरों शुभकामनाएं
Happy Kajari Teej Wishes in Hindi: पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को कजरी तीज का व्रत रखा जाता है। इस साल कजरी तीज का व्रत 2 सितंबर को रखा जाएगा। महिलाओं के लिए तीज का विशेष महत्व है।
इस दिन सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु और दांपत्य जीवन की खुशहाली के लिए व्रत करती हैं और भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद लेती हैं। कई स्थानों पर कजरी तीज को कजली तीज या सातुड़ी तीज के नाम से भी जाना जाता है।

कजरी तीज के पावन मौके पर देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त करें। साथ ही इस दिन अपनी सखी, सहेलियों और रिश्तेदारों को कजरी तीज की विशेष बधाई देना न भूलें।
1.
आज माता पार्वती को चढ़ाएं सुहाग की निशानी,
मन चाहा आशीर्वाद देंगे बाबा औघड़ दानी,
कजरी तीज लाए जीवन में सुख और समृद्धि,
दिन रात हो आपके परिवार की तरक्की।
Happy Kajari Teej
2.
आया रे आया कजरी तीज का त्योहार, मिलकर गाएं गीतों की मल्हार,
सबको मिले खुशियां और धन अपार, फैलता रहे बस प्यार ही प्यार.
कजरी तीज 2023 की बहुत बहुत बधाई।
3.
बारिश की हल्की-हल्की फुहार है,
ये सावन की बहार है,
संग यारों के झूले आओ,
आज तीज का त्योहार है।
Happy Kajari Teej
4.
सोने का रथ, चांदी की पालकी
बैठकर जिसमें माँ लक्ष्मी हैं आईं
देने आपके परिवार को कजली तीज 2023 की ढेर सारी बधाई
Happy Kajari Teej 2023
5.
मेरा मन झूम-झूम कर नाचे,
गाए तीज के हरियाले गीत,
आज पिया संग झूलेंगे,
संग में मनाएंगे कजरी तीज।
Happy Kajari Teej
6.
आपके घर में सुख समृद्धि की बरसात हो,
मां लक्ष्मी का वास हो, संकट का विनाश हो, शान्ति का निवास हो.
सातुड़ी तीज 2023 की अनंत शुभकामनाएं स्वीकार हो.
7.
आया है तीज का त्योहार,
सखियों हो जाओ तैयार,
मेंहदी हाथों में रचा कर,
कर लो सोलह श्रृंगार।
Happy Kajari Teej
8.
भादों की बहार में भगवान की कृपा हो अपार
मुबारक हो आपको कजरी तीज का त्योहार.
हैप्पी कजरी तीज
आपको और आपके परिवार को कजरी तीज की हार्दिक बधाई
9.
मेरा मन झूम-झूम नाचे गाये तीज के हरियाली गीत,
झूलेंगे आज पिया संग, संग में मनाएंगे कजरी तीज
कजरी तीज 2023 व्रत की शत-शत शुभकामनाएं।
10.
कजरी तीज का पावन त्योहार है,
सुहागन ने किया सोलह श्रृंगार है,
अखंड सौभाग्य के लिए निर्जला व्रत है,
आप को माता पार्वती का वरदान है,
रहें सदा सुहागन, हमेशा शिव का आशीर्वाद है।
11.
हल्की-हल्की फुहार है, यह भादों की बहार है।
संग यारो के झूलें आओ, आज तीज का त्योहार है।।
हैप्पी कजरी तीज
12.
कजरी तीज के पावन पर्व पर,
आपकी मनोकामनाएं पूर्ण हों,
आपकी जोड़ी सदा बनी रहे,
जीवन में खुशियां मिलें,
हर संकट का नाश हो।
13.
सुहागनों का जोड़ा बना रहे,
कन्याओं को उनका मनचाहा जीवनसाथी मिले,
निर्जला व्रत कर करें कजरी तीज का पाठ,
घर परिवार सदा रहेगा खुशहाल।
14.
सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सवार्थ साधिके।
शरण्येत्र्यंबके गौरी नारायणी नमोस्तुते।।
ओम पार्वतीपतये नम:।
ओम नम: शिवाय।
कजरी तीज की शुभकामना
15.
भगवान का दिव्य प्रकाश
आपके जीवन में फैल जाए।
आपके लिए शांति, समृद्धि, खुशी
और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।
हैप्पी तीज !!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications