Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Krishna Chhathi 2025 Ki Shubhkamnaye : श्री कृष्ण लला की छठी पर भेंजे ये शुभकामना संदेश
Krishna Chhathi 2025 Ki Shubhkamnaye : सनातन परंपरा में जन्माष्टमी का पर्व मनाने वाले हर भक्त को भगवान कृष्ण की छठी पूजा का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दिन भक्त अपने पूजाघर या मंदिर को जन्मोत्सव की भांति सजाते हैं और सुबह से शाम तक कीर्तन-भजन और पूजन का आयोजन करते हैं। इस अवसर पर भक्त श्री कृष्ण को भोग लगाने के लिए कढ़ी, चावल, पंचामृत, फल, फूल, माखन, मिश्री, तुलसी पत्र आदि विशेष रूप से अर्पित करते हैं।
कान्हा की छठी का आयोजन जन्म के छठवें दिन किया जाता है। इस साल 15 अगस्त 2025 को जन्माष्टमी मनाई, वे 21 अगस्त 2025 को कान्हा की छठी करेंगे। वहीं, जिन्होंने 16 अगस्त 2025 को जन्माष्टमी मनाई, वे 22 अगस्त 2025 के दिन दोपहर या शाम के समय इस पूजा को संपन्न करेंगे। यह पर्व भक्तों के लिए अत्यंत पावन और हर्षोल्लास से भरा अवसर होता है।

श्रीकृष्ण छठी का महत्व
श्रीकृष्ण छठी का पर्व बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व है क्योंकि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना कर संतान की रक्षा और सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। मान्यता है कि भगवान कृष्ण प्रसाद तब ही स्वीकार करते हैं जब उसमें तुलसी के पत्ते अवश्य शामिल हों। इसलिए प्रसाद की थाली में तुलसी रखना अनिवार्य माना गया है। पूजा के समय पंचामृत अर्पित कर "त्वदीयं वस्तु गोविंद तुभ्यमेव समर्पये। गृहाण समुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर।" मंत्र का जाप करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है। इस अवसर पर प्रसाद में माखन और चीनी भी अर्पित की जाती है। श्रीकृष्ण छठी पर अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद अवश्य साझा करें।
Happy Shri Krishna Chhathi 2025 Wishes and Quotes in Hindi (श्रीकृष्ण छठी शुभकामनाएं और कोट्स)
1. श्री कृष्ण छठी महोत्सव की बधाइयां और शुभकामनाएं!
2. हाथी घोड़ा पाल की,
जय कन्हैयालाल की।
श्री कृष्ण छठी की हार्दिक शुभकामनाएं
3. भगवान श्री कृष्ण की छठी उत्सव की आप सभी को मंगल शुभकामनाएं।
4. छठी के इस पावन अवसर पर कान्हा आपके जीवन को प्रेम, शांति और खुशियों से भर दें।
5. माखनचोर लाडले कृष्ण के आशीर्वाद से आपका घर सुख-समृद्धि से महक उठे।
6. जय कन्हैया लाल की! छठी के इस पावन दिन पर कृष्ण का आशीर्वाद आपके साथ सदा बना रहे।
7. कान्हा की बांसुरी की धुन आपके जीवन से हर दुख-दर्द को दूर कर दे।
8. श्रीकृष्ण की छठी पर मिले हर मनोकामना सिद्धि और असीम सुख।
9. राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण का नाम आपके जीवन को मंगलमय बना दे।
10. माखन-मिश्री जैसा मीठा जीवन मिले, यही है कान्हा की छठी पर मेरी शुभकामना।
11. छठी पूजन पर कान्हा हर कदम पर आपका मार्गदर्शन करें।
12. नन्हे गोपाल के इस पर्व पर आपके जीवन में आनंद, प्रेम और शांति का वास हो।
13. जय श्रीकृष्ण! कान्हा की कृपा से आपका परिवार हमेशा सुखी और समृद्ध रहे।



Click it and Unblock the Notifications
