Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
Happy Kurma Jayanti 2024 Wishes: श्रीहरि विष्णु ने लिया था कच्छप अवतार, आज कूर्म जयंती की दें शुभकामनाएं
Happy Kurma Jayanti 2024 Wishes in Hindi: हिन्दू धर्म में भगवान विष्णु का बेहद ख़ास महत्व होता है। जगत के पालनहार भगवान श्री हरी विष्णु की पूरी श्रद्धा से आराधना से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। वैशाख महा की पूर्णिमा को भगवान विष्णु के कूर्म की पूजा की जाती है जिसे कूर्म जयंती के नाम से जाना जाता है।
श्रीहरि ने कूर्म यानी कछुए के रूप में संसार की रक्षा की थी। इस वर्ष 23 मई को कूर्म जयंती मनाई जा रही है। इस शुभ अवसर पर भगवान विष्णु की सच्ची श्रद्धा से पूजा की जाती है। पेश हैं कूर्म जयंती के विशेष अवसर पर बेहतरीन शुभकामना सन्देश -
Happy Kurma Jayanti 2024 Wishes and Quotes in Hindi

1.
अपने दिन की शुरुआत भगवान विष्णु के नाम से करें और इस शुभ अवसर को खुशी के साथ मनाएं। आपको और आपके परिवार को शुभ कूर्म जयंती।
2.
इस कूर्म जयंती पर भगवान विष्णु आप पर अपनी कृपा बरसाएं। इस शुभ दिन पर आपको और आपके परिवार को शुभकामनाएं।
3.
इस शुभ तिथि पर भगवान विष्णु ने कूर्म (कछुए) का अवतार लेकर मंदराचल पर्वत को अपनी पीठ पर उठाकर समुद्र मंथन में सहायता की थी। कूर्म जयंती के अवसर पर आपको शुभकामनाएं!
4.
ॐ नमो नारायण।
श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।
कूर्म जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
Happy Kurma Jayanti 2024 Messages and Status in Hindi
5.
भगवान विष्णु आपको
सुख, शांति, समृद्धि
यश और कीर्ति प्रदान करें।
कूर्म जयंती की शुभकामनाएं!
6.
श्रीहरि विष्णु है जिनका नाम,
बैकुंठ है उनका धाम,
वो जगत के हैं पालनहार,
कूर्म रूप में लिया अवतार,
उन्हें शत-शत नमन है बार-बार।
हैप्पी कूर्म जयंती!
7.
कूर्म जयंती का यह शुभ अवसर आपके जीवन में ढेर सारी सकारात्मकता, शांति और सद्भाव लाए। शुभ कूर्म जयन्ती।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications