Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Happy Ganesh Jayanti 2024: माघ माह की गणेश जयंती आज, प्रियजनों को भेजें मैसेज, कोट्स, शुभकामनाएं
Happy Magh Ganesh Jayanti 2024 Wishes in Hindi: सनातन धर्म में भगवान गणेश का विशेष स्थान है। किसी भी कार्य की शुरुआत करने से पहले श्री गणेश भगवान का पूजन किया जाता है। सनातन धर्म के पंचांग के अनुसार गणेश जयंती प्रत्येक वर्ष माघ महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश जयंती मनाई जाती है।
गणेश जयंती को माघ विनायक चतुर्थी तथा गणेश चतुर्थी भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्री सिद्धिविनायक गणेश की विधि विधान से पूजा अर्चना करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
साथ ही सुख, शांति, समृद्धि, संपत्ति इत्यादि की प्राप्ति होती है। साल 2024 में माघ महीने की गणेश जयंती 13 फरवरी, मंगलवार को मनाई जा रही है। गणेश जयंती के पावन अवसर पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स भेजकर शुभकामनाएं जरूर दें।

Happy Ganesh Jayanti Wishes and Quotes in Hindi
1.
दिल से जो भी मांगोगे मिलेगा,
ये गणेश जी का दरबार है,
देवों के देव वक्रतुंडा महाकाया को,
अपने हर भक्त से प्यार है...
माघी गणेश जयंती की शुभकामनाएं
Happy Ganesh Jayanti 2024

2.
गणेश जी का रूप निराला है,
चेहरा भी कितना भोला भाला है,
जिस पर भी आती है मुसीबत,
उसे बाप्पा ने ही संभाला है.
माघी गणेश जयंती की शुभकामनाएं
Happy Ganesh Jayanti

3.
आपका सुख गणेश जी के पेट जितना हो,
आपका दुख उनके मूषक जितना छोटा हो,
आपकी लाइफ गणेश जी के सूंड जैसी हो,
आपके बोल मोदक जैसे मीठे हो...
माघी गणेश जयंती की शुभकामनाएं
4.
गणेश जी की ज्योति से नूर मिलता है,
सबके दिलों को सुकून मिलता है,
जो भी आता है गणपति बाप्पा के द्वार,
उन्हें कुछ न कुछ जरूर मिलता है.
हैप्पी माघी गणेश जयंती

Happy Magh Ganesh Jayanti Facebook and Whatsapp Status in Hindi
5.
भगवान श्री गणेश की कृपा,
बनी रहे आप पर हर दम...
हर कार्य में सफलता मिले,
जीवन में न आए कोई गम...
माघी गणेश जयंती की शुभकामनाएं

6.
भगवान श्री गणेश की कृपा
बनी रहे आप हर दम
हर कार्य में सफलता मिले
जीवन में न आए कोई गम
गणेश जयंती की शुभकानाएं
7.
सब शुभ कारज में पहले पूजा तेरी
तुम बिना काम ना सरे, अरज सुन मेरी
रिद्धि-सिद्धि को लेकर करो भवन में फेरी
करो ऐसी कृपा नित करूँ मैं पूजा तेरी
गणेश जयंती की शुभकानाएं
Happy Ganesh Jayanti 2024
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
