Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Happy Durga Ashtami Wishes: आप सभी को दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
Happy Durga Ashtami Wishes: हिन्दू धर्म में धूम धाम से मनाई जाने वाली नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि का बेहद ख़ास महत्व है। नौ दिनों तक मां अम्बे के नौ विभिन्न रूपों की अराधना करने वाले शारदीय नवरात्रि के पर्व की शुरुआत इस बार 15 अक्टूबर से हुई।
देश भर में मां के पंडाल और माता की चौकी की स्थापना की गई है। साल 2023 में शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी 22 अक्टूबर को मनाई जा रही है। आज के दिन महागौरी का पूजन किया जाता है। महागौरी माता पार्वती का ही एक स्वरुप है जो उन्होंने शुम्भ और निशुम्भ नाम के दानवों का अंत करने के लिए धारण किया था। दुर्गा अष्टमी के पावन मौके पर अपने दोस्तों रिश्तेदारों को भेजें माता के आशीर्वाद से सजी ये शुभकामनाएं।

1.
मां दुर्गा की कृपा आपके ऊपर बनी रहे, आपकी जिंदगी को सुख, समृद्धि और सफलता से भर दे। शुभ आष्टमी!
2.
इस पवित्र अष्टमी पर, मां दुर्गा से हम सभी को ताक़त, सद्बुद्धि और धन-संपदा का आशीर्वाद मिले। शुभ आष्टमी!

3.
मां दुर्गा के आशीर्वाद से आपके घर में प्यार और सकारात्मकता का वातावरण बना रहे।
अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
4.
इस अष्टमी पर आप अपने आंतरिक दानव को परास्त करने में सफल हों। मां गौरी आप पर अपना आशीर्वाद बनाये रखे।
Happy Durga Ashtami 2023

5.
अष्टमी के इस पवित्र दिन पर प्रार्थना है कि मां दुर्गा का आशीर्वाद सदैव आपके साथ रहें।
महा अष्टमी की शुभकामनाएं!
6.
कुमकुम भरे कदमों से आएं मां दुर्गा आपके द्वार
सुख संपत्ति मिले आपको अपार
मेरी ओर से महाष्टमी की शुभकामनाएं करें स्वीकार

7.
हे मां दुर्गा तू मुझे शक्ति दे
दिल में सदा तू भक्ति दे
करूं पूजा तेरी मैं हर दम
सभी बंधनों से तू मुझे मुक्ति दे
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
8.
मिलता है सच्चा सुख केवल
मैया तुम्हारे चरणों में
यह विनती है हर पल मैया
रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में
दुर्गाष्टमी 2023 की शुभकामनाएं
9.
सरस्वती का हाथ हो मां गौरी का साथ हो
लक्ष्मी का निवास हो
मां दुर्गा के आशीर्वाद से
आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो
महाअष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
10.
हे मां तुमसे विश्वास न उठने देना
तेरी दुनिया में भय से जब सिमट जाऊं
चारो ओर अंधेरा ही अंधेरा घना पाऊ
बन के रोशनी तुम राह दिखा देना
Happy Durga Ashtami 2023
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
