Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
Mahashivratri 2025 Quotes: इन भक्तिमय संदेशों से शिवभक्तों को दें महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
Maha Shivratri 2025 Wishes in Hindi : महाशिवरात्रि का पावन पर्व 26 फरवरी 2025 को भक्तिभाव से मनाया जाएगा। यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य विवाह का प्रतीक माना जाता है। इसी दिन महादेव शिवलिंग स्वरूप में प्रकट हुए थे। शिव-लिंग परमात्मा शिव के ज्योति रूप का प्रतीक है, जो सत्य, कल्याण और सुंदरता का स्वरूप हैं।
इसलिए उन्हें सत्यम्-शिवम्-सुंदरम् कहा जाता है। मान्यता है कि इस पवित्र रात्रि में जागरण कर शिव की आराधना करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। महाशिवरात्रि पर अपनों को शुभकामनाएं भेजने के लिए खास संदेश, बधाई संदेश, कोट्स और ग्राफिक्स देखें और अपने प्रियजनों के साथ शेयर करें।

महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं (Maha Shivratri 2025 Wishes)
1. काल भी हो महाकाल भी हो तुम,
लोक और त्रिलोक भी तुम,
शिव शक्ति के साथ शिव भक्ति हो तुम,
सत्य भी तुम, संसार भी तुम और महाकाल भी तुम।
हर-हर महादेव!
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
2. भोलेनाथ आएं आप सभी के द्वार
भर दें आपके जीवन में खुशियां हजार
ना रहे जीवन में कोई भी दुख-दर्द
आपके जीवन में सदा रहे सुख ही सुख.
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
3. शिव ही सत्य हैं, शिव अनंत हैं,
शिव अनादि हैं, शिव भगवंत हैं,
शिव ओंकार हैं, शिव ब्रह्म हैं,
शिव शक्ति हैं, शिव भक्ति हैं।
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।
4. तन की जाने
मन की जाने
जाने चित की चोरी
उस शिव के हाथ में हैं तेरी मेरी डोरी।
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।
5. भोलेनाथ की महिमा अपरंपार,
शिव शंकर करते सबका उद्धार।
दूर होंगे सब संकट और बढ़ेगा सौभाग्य,
करेंगे उद्धार और शिव जी बढ़ाएंगे आपका मान-सम्मान।
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।
6. सारा जहां है जिसकी शरण में
नमन है उन शिव जी के चरण में
बने उन शिवजी के चरणों की धूल
आओ मिल कर चढ़ाएं हम श्रद्धा के फूल।
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।
7. जगह-जगह में शिव हैं हर जगह में शिव हैं
हैं वर्तमान शिव और भविष्य भी शिव हैं!
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।
8. शंकर जी की महिमा है अपरमपार
भोलेनाथ करते हैं हर किसी का उद्धार
आप सभी पर सदा शिव जी की कृपा बनी रहे.
हैप्पी महाशिवरात्रि
9. भोलेनाथ के भक्त हैं, शिव की शरण में रहते हैं,
जो भी आता है द्वार, उसका बेड़ा पार करते हैं।
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।
10. हवा में नई सुर्खी आई है,
फैली है जो सुगंध हवा में,
जरुर महादेव ने चिलम लगाई है।
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
11. महाकाल का नारा लगा के,
दुनिया में हम छा गए,
दुश्मन भी छुपकर बोले,
वो देखो महाकाल के भक्त आ गए.
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
12. 5- एक पुष्प,
एक बिल्वपत्र,
एक लोटा जल की धार,
करदे सबका उद्धार...
जय भोले बम-बम भोले!
हर-हर महादेव!



Click it and Unblock the Notifications
