Latest Updates
-
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार
Happy Mahavir Jayanti 2024 Wishes and Quotes: महावीर जयंती के मौके पर जरूर शेयर करें ये शुभकामना संदेश
Happy Mahavir Jayanti 2024 Wishes: हर वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को महावीर जयंती मनाई जाती है। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर ने बेहद कठिन तपस्या, 12 साल के मौन और तप के बाद आत्मज्ञान की प्राप्ति की थी और अपनी इंद्रियों पर काबू पाया था। स्वामी महावीर जी ने समाज और मानव कल्याण के लिए कई शिक्षाएं दी और पंचशील का सिद्धांत भी दिया था।
इस वर्ष 21 अप्रैल को महावीर जयंती का पर्व मनाया जाएगा। महावीर जयंती के मौके पर उनकी शोभायात्रा निकाली जाती है और जैन धर्म के लोग उनकी शिक्षाओं को याद करते हैं। पेश हैं महावीर जयंती के मौके पर शुभकामना सन्देश -
Happy Mahavir Jayanti 2024 Wishes and Quotes in Hindi

1.
महावीर जिनका नाम है;
पालीताना जिनका धाम है;
अहिंसा जिनका नारा है;
ऐसे त्रिशला नंदन को लाख प्रणाम हमारा है।
महावीर जयंती मुबारक हो!
2.
सत्य, अहिंसा, धर्म हमारा
नवकार हमारी शान है,
महावीर जैसा नायक पाया,
जैन हमारी पहचान है।
महावीर जयंती मुबारक !

3.
क्रोध को शांति से जीते,
दुष्ट को साधुता से जीते,
कृपण को दान से जीते,
असत्य को दान से जीते,
असत्य को सती से जीते,
महावीर जयंती मंगलमय हो।
महावीर जयंती मुबारक आपको!
Happy Mahavir Jayanti 2024 Messages and Status in Hindi

4.
भगवान महावीर को खोजने हम कहां जाएंगे,
बिना ठिकाना उनको हम कहां पाएंगे।
करो भक्ति चंदना जैसी बंधुओं,
भगवान महावीर तुम्हारे द्वार स्वयं ही चले आएंगे।
महावीर जयंती की शुभकामनाएं।

5.
भगवान का अलग से कोई अस्तित्व नहीं है।
हर कोई सही दिशा में सर्वोच्च प्रयास करके देवत्व प्राप्त कर सकता है।
महावीर जयंती की शुभकामनाएं!
6.
जंग एक भी लड़ा नहीं, फिर भी जग को जीत लिया,
अहिंसा, अपरिग्रह, अनेकांत का हमको मंत्र दिया,
उस जगत के तारक महावीर को कोटि कोटि वंदन!
महावीर जयंती की बधाई!

Happy Mahavir Jayanti 2024 Greetings in Hindi
7.
खुद पर विजय प्राप्त करना
लाखों शत्रुओं पर विजय पाने से बेहतर है।
महावीर जयंती की शुभकामनाएं!
8.
खुद की इच्छाओं पर विजय पाना,
राजपाट त्याग कर घर से दूर जाना,
इतना आसान नहीं होता है,
वीर से महावीर हो जाना,
हैप्पी महावीर जयंती!

9.
सम्पूर्ण धरा में फ़ैलाएं,
उनके उपदेशों का समीर
जय महावीर, जय महावीर
जय महावीर, जय महावीर !
महावीर जयंती की बधाई!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications