Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Happy Mahesh Navami 2024 Wishes: महेश नवमी के पावन दिन पर प्रियजनों को भेजें ये सुंदर संदेश
Happy Mahesh Navami 2024 Wishes: हिन्दू सनातन धर्म में महादेव शिव को अपार श्रद्धा व सम्मान दिया जाता है। भगवान त्रिलोकी शिव को महेश भी कहा जाता है। महेश के नाम से ही माहेश्वरी समाज का नाम रखा गया। महेश नवमी का पर्व शिव भक्तों के साथ साथ माहेश्वरी समाज के लोगों के लिए बहुत ही ज़्यादा महत्वपूर्ण होता है।
हर वर्ष ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को महेश नवमी मनाई जाती है। इस वर्ष 15 जून को महेश नवमी मनाई जायेगी। इस ख़ास मौके पर पेश हैं महेश नवमी की श्रद्धा से भरे शुभकामना सन्देश -
Happy Mahesh Navami 2024 Wishes and Quotes in Hindi

1.
महेश जिनका नाम है,
कैलाश जिनका धाम है,
देवों के देव महादेव को,
हम सबका प्रणाम है,
महेश नवमी की शुभकामनाएं!

2.
भगवान शिव की बनी रहे आप पर छाया,
पलट दे जो आपकी किस्मत की काया,
मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में,
जो कभी किसी ने भी ना पाया,
महेश नवमी की शुभकामनाएं!

3.
मेरे महादेव आपके बिना मैं शून्य हूं,
आप साथ हो महाकाल तो मैं अनंत हूं,
जय श्री त्रिकालनाथ महाकाल
महेश नवमी की शुभकामनाएं!
4.
शव हूं मैं भी शिव बिना,
शव में शिव का वास,
शिव मेरे आराध्य हैं,
मैं हूं शिव का दास,
महेश नवमी की शुभकामनाएं!

Happy Mahesh Navami 2024 Messages and Status in Hindi
5.
सबसे बड़ा तेरा दरबार है,
तू ही सबका पालनहार है,
सजा दे या माफी महादेव,
तू ही हमारी सरकार है,
महेश नवमी की शुभकामनाएं!

6.
आप और आपके परिवार पर भगवान शंकर व गंगा मैया की असीम कृपा बनी रहे! महेश नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं
7.
माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस महेश नवमी के पावन पर्व पर आप सबको हार्दिक शुभकामनाएं।
8.
काल भी तुम और महाकाल भी तुम
लोक भी तुम और त्रिलोक भी तुम
शिव भी तुम और सत्य भी तुम!
भगवान शिव की महेश नवमी की शुभकामनाएं!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
