Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Mangla Gauri Vrat 2025 Wishes : खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए करें मंगला गौरी व्रत, सखी-सहेलियों को भेजें बधाई
Mangla Gauri Vrat 2025 Wishes : सावन माह के मंगलवार को रखा जाने वाला मंगला गौरी व्रत विवाहित महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। साल 2025 में यह व्रत 15 जुलाई से शुरू हो रहा है। यह व्रत अखंड सौभाग्य, सुख-शांति और पति की लंबी उम्र की कामना के लिए रखा जाता है।
इस दिन महिलाएं माता गौरी की पूजा करती हैं। उन्हें सोलह श्रृंगार अर्पित कर विधिपूर्वक पूजन किया जाता है। व्रति दिनभर उपवास रखती हैं और शाम को कथा सुनती हैं।
मंगला गौरी व्रत जीवन में समृद्धि, वैवाहिक सुख और पारिवारिक खुशहाली लाने वाला पर्व माना जाता है। इस शुभ अवसर पर आप अपनी सहेलियों और परिवार की महिलाओं को शुभकामनाएं भेजकर सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करें।

Mangla Gauri Vrat 2025 Wishes in Hindi
1. बिनय प्रेम बस भई भवानी।
खसी माल मूरति मुसुकानी॥
सादर सियं प्रसादु सिर धरेऊ।
बोली गौरि हरषु हियं भरेऊ॥
मंगला गौरी व्रत की शुभकामनाएं
2. सर्वमंगल मांगल्ये, शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरणनेताम्बिके गौरी नारायणी नमोस्तुते।।
मंगला गौरी व्रत की शुभकामनाएं
3. गिर कैलास निवासिनी जय जय,
कोटिक प्रभा विकासिनी जय जय।
त्रिभुवन सकल कुटुंब तिहारी,
अणु अणु महं तुम्हारी उजियारी।।
मंगला गौरी व्रत की शुभकामनाएं

4. मूरत मंगला गौरी मां की है बसी नयन में,
खुशबू माता के प्यार की महकी चमन में,
मैं हो जाऊं बलिहारी, सब कुछ मां पर वारी,
दर्शन दे दो माता मैं आई शरण तिहारी
मंगला गौरी व्रत की शुभकामनाएं!
5. द्वारे इसके जगमग ज्योति है जलती,
दिल में हो जो इच्छा वो है सदा फलती,
भीड़ पड़े जब हम पर इसको हैं पुकारे,
आंखों में बसे इसके मनभावन नजारे
मंगला गौरी व्रत की शुभकामनाएं!
6. मां गौरी तुम हो शिव प्यारी,
छवि तुम्हारी है सबसे न्यारी,
सावन के महीने आता व्रत है,
जय गौरी पुकारे तेरा भक्त है,
मां मंगला गौरी सब पर कृपा करें
मंगला गौरी व्रत की शुभकामनाएं!
7. कूटि चंद्रिका सुभग शिर, जयति जयति सुख खानि,
पार्वती निज भक्त हित, रहहु सदा वरदानि।
मंगला गौरी व्रत की शुभकामनाएं!

8. आपका नाम गौरी भी है,
आपकी नाम पार्वती भी है,
आप सबका मंगल करती हैं,
आप भक्तों के दुख हरती हैं
मंगला गौरी व्रत की शुभकामनाएं!
9. मां गौरी तुम हो शिव प्यारी,
छवि तुम्हारी है सबसे न्यारी,
सावन के महीने आता व्रत है,
जय गौरी पुकारे तेरा भक्त है,
मां मंगला गौरी सब पर कृपा करें
मंगला गौरी व्रत की शुभकामनाएं!



Click it and Unblock the Notifications