Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
Happy Nag Panchami 2025 Wishes: अपनों को भेजें शुभकामनाएं, यहां से चुनें सबसे खास संदेश
Nag Panchami Wishes 2025 in Hindi : नाग पंचमी भारत का एक प्रमुख धार्मिक पर्व है, जो हर वर्ष श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। वर्ष 2025 में नाग पंचमी 29 जुलाई को मनाई जाएगी। यह पर्व नाग देवताओं की पूजा, कालसर्प दोष से मुक्ति और सर्प भय से सुरक्षा के लिए खास महत्व रखता है। मान्यता है कि भगवान शिव के गले में सुशोभित नाग, भगवान विष्णु के शेषनाग और पृथ्वी को थामे हुए नाग देवता सभी इस दिन पूजे जाते हैं।
इस दिन दूध, चंदन, कुश और अक्षत अर्पित कर नागों की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि पूजन से जीवन के संकट दूर होते हैं। आप भी इस पर्व पर शुभकामनाएं भेजें और इसके धार्मिक महत्व को साझा करें।

Nag Panchami Wishes in Hindi
1. पूजन नाग का करे जो सच्चे मन से,
हर संकट हटे उसके जीवन पथ से।
सर्प देवता की ये पावन वंदना,
लाए समृद्धि, सुख और शुभ भावना।
नाग पंचमी की शुभकामनाएं
2. भोले के गले का हार हैं नागराज,
उनकी पूजा से पूरे हों सब काज।
नागपंचमी का ये पावन दिन आए,
हर घर में सुख, शांति और प्रेम छाए।
नाग पंचमी की शुभकामनाएं
3. गले में शिव शंभू के विराजे नाग,
पृथ्वी को रखा है अपने फन पर,
ऐसे हैं हमारे शक्तिशाली देव नागराज
आपके चरणों में हमारा कोटि-कोटि प्रणाम।
नाग पंचमी की शुभकामनाएं
4. महादेव का है सर्प आभूषण
श्री विष्णु का है शेषनाग सिंहासन
अपने फन पर जिसने पृथ्वी उठाई
ऐसे नाग देवता को मेरा वंदन।
नाग पंचमी की शुभकामनाएं।
5. नागों का दिन है, आओ करें पूजन,
नाग देव से मांगें जीवन का सृजन।
हर पीड़ा, रोग और भय मिटे,
नागपंचमी पर बस प्रेम ही खिले।
नाग पंचमी की शुभकामनाएं
6. नाग देवता करें आपकी रक्षा
पिलाएं दूध उन्हें मीठा-मीठा
हो आपके घर में धन की बरसात
ऐसा शुभ हो नाग पंचमी की त्योहार
नाग पंचमी की शुभकामनाएं
7. सावन के महीने में नाग पंचमी का त्यौहार हैं,
भगवान शिव के गले में सांपों का हार हैं,
जो पिलाए दूध सच्चे दिल से सापों को
उसका बेड़ा पार हैं।
नाग पंचमी की बधाई!
8. शिव बाबा के प्यारे हैं नाग-देवता,
करते हम सबकी पूरी मनोकामना।
होंगे सब काम पूरे आप सबके,
अगर रहे आप सबकी शुद्ध भावना।
नाग पंचमी की शुभकामनाएं !
9. नाग देवता करे आपकी रक्षा
हो आपके घर में धन की बरसात,
ऐसी शुभ हो नाग पंचमी की सौगात।
नाग पंचमी की बधाई!
10. त्यौहार है नाग पंचमी का आज
दुआ है दिल से ये हमारी आज
खुश रहें सदा आप और
मुस्कुराता रहे आपका परिवार।
नाग पंचमी की शुभकामनाएं
11. नाग देवता की कृपा आप पर बनी रहे,
आपके जीवन से हर संकट टले।
नाग पंचमी की शुभकामनाएं!
12. श्रद्धा और आस्था से करें नाग देवता का पूजन,
जीवन में आए सुख-शांति और सदा रहे उत्सव का सृजन।
हैप्पी नाग पंचमी!



Click it and Unblock the Notifications
