Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Parshuram Jayanti Wishes: इन संदेशों के साथ दोस्तों-रिश्तेदारों को भेजें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं
पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को परशुराम जयंती मनाई जाती है। मान्यता अनुसार इस तिथि पर जगत के पालनहार श्री हरि विष्णु, परशुराम का रूप लेकर धरती पर आए थे।
क्षत्रिय राजा सहस्त्रबाहू के आतंक और प्रकोप से धरतीवासियों को बचाने के लिए उन्होंने परशुराम रूप में जन्म लिया था। ऋषि परशुराम परम शिव भक्त थे, और उन्होंने अपने विषम ताप से शिव को प्रसन्न किया था और उनका फरसा वर स्वरूप प्राप्त किया था।

परशुराम को उनके बल, योग, सहस्त्र भुजाओं और प्रजा की रक्षा के लिए जाना जाता है। इस वर्ष 22 अप्रैल को परशुराम जयंती मनाई जाएगी। इस उपलक्ष्य में अपने प्रियजनों को बेहतरीन संदेशों के द्वारा शुभकामनाएं दें:

परशुराम है प्रतीक प्यार का,
राम है प्रतीक सत्य सनातन का,
इस प्रकार परशुराम का अर्थ है
पराक्रम के कारक और सत्य के धारक
परशुराम जयंती की हार्दिक बधाई!!

परशुराम चाप शर कर में राजे
ब्रह्मसूत्र गल माल विराजे
मंगलमय शुभ छबि ललाम की
आरती की श्री परशु राम की
परशुराम जयंती की मंगलमय शुभकामना!!

गुरु है वो करण के
अंतर जाने आनंत और मरण के
नमन करता सारा संसार जिसे
बने जल भी अमृत उनके चरण के
परशुराम जयंती की शुभकामनाएं!

शस्त्र और शास्त्र दोनों ही हैं उपयोगी
यही पाठ सिखा गए हैं हमें योगी
जय श्री परशुराम
परशुराम जयंती की हार्दिक बधाई!

आओ सब मनाये परशुराम जयंती
लेकर प्रभु का नाम करे गुणगान
माँगे आशीष परमेश्वर से जप कर
उनका नाम जय श्री परशुराम,
ऋषि परशुराम की जय!

शांत है तो श्रीराम है
भड़क गए तो परशुराम है
जय श्री राम
जय श्री परशुराम!
परशुराम जयंती की शुभकामनाएं!!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
