Latest Updates
-
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत
Happy Pradosh Vrat 2023 Wishes: साल के आखिरी प्रदोष व्रत पर अपने प्रियजनों को भेजें शिवकृपा के ये संदेश
Happy Pradosh Vrat 2023 Wishes: हर माह के दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। इस तिथि भगवान शिव को समर्पित मानी गयी है। मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 24 दिसंबर 2023 को है। यह इस साल का अंतिम प्रदोष व्रत है।
भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिहाज से प्रदोष व्रत की तिथि को बहुत शुभ माना गया है। ऐसी मान्यता है कि इस तिथि पर जो जातक सच्चे मन से भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना व स्मरण करता है, उसे महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

दिसंबर का अंतिम प्रदोष व्रत 24 दिसंबर को रविवार के दिन पड़ रहा है इसलिए इसे रवि प्रदोष व्रत कहा जाएगा। प्रदोष व्रत की पूजा शाम के समय में करना शुभकारी माना गया है। इस वर्ष के अंतिम प्रदोष व्रत के मौके पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भगवान शिव से जुड़े ये शुभकामना संदेश जरूर भेजें।
1.
शिव-शक्ति की पूजा से सफल होंगे सारे काम,
सावन के प्रदोष व्रत पर जपते रहो भोले-शंकर का नाम।

2.
हैसियत मेरी छोटी है, पर मन मेरा शिवाला है
कर्म तो मैं करता जाऊंगा, क्योंकि
साथ मेरे डमरूवाला है
प्रदोष व्रत की शुभकामनाएं
3.
चिंता छोड़कर तू शिव का नाम लिए जा,
भय सारे खुद ही दूर हो जाएंगे,
तू 'हर-हर महादेव' किए जा।
साल के आखिरी प्रदोष व्रत की शुभकामनाएं

4.
भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए
सर्वश्रेष्ठ उपाय है प्रदोष व्रत,
आप सभी को प्रदोष व्रत
की हार्दिक शुभकामनाएं
5.
गंगा को अपनी जटाओं में है धारण किया,
कहलाए नीलकंठ, जब भोले ने विष पिया।
2023 के आखिरी प्रदोष व्रत की शुभकामनाएं
6.
बाबा बर्फानी करते हैं सभी का उद्धार
मेरे महादेव की महिमा है अपरंपार
उनके विश्वास में कमी मत करना,
जीवन में हर मुश्किल वो कर देंगे आसान
शुभ प्रदोष व्रत
7.
शिव की महिमा अपरंपार है
शिव करते सभी का उद्धार हैं
उनकी कृपा हम सबपर बनी रहे
भोलेनाथ हमारे जीवन में खुशियां भरें
8.
शिव-शक्ति की पूजा से सफल
होंगे सारे काम
प्रदोष व्रत के दिन बस जपते
रहो शिव का नाम।
प्रदोष व्रत की शुभकामनाएं
9.
मन छोड़ व्यर्थ की चिंता,
तू शिव का नाम लिये जा
शिव अपना काम करेंगे,
तू अपना काम किये जा
प्रदोष व्रत की शुभकामनाएं
10.
ॐ में है आस्था, ॐ में ही विश्वास
ॐ में ही शक्ति, ॐ में ही सारा संसार
बोलिए ॐ नम: शिवाय
प्रदोष व्रत की शुभकामनाएं
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
