Latest Updates
-
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है -
कश्मीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, क्या सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी? -
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी दमकती त्वचा
Putrada Ekadashi 2025 Wishes: पुत्रदा एकादशी पर भेजें ये मंगलकामनाएं, पाएं भगवान विष्णु की कृपा
Happy Putrada Ekadashi 2025 Wishes: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज सावन पुत्रदा एकादशी का पावन पर्व है। यह पर्व हर वर्ष सावन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भक्तगण श्रद्धा भाव से लक्ष्मी नारायण जी की पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत रखकर उनकी कृपा प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। मंदिरों में भक्ति गीतों की गूंज है और पूजा-पाठ का माहौल भक्तिमय बना हुआ है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, पुत्रदा एकादशी का व्रत रखने और लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करने से साधक की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है। विशेष रूप से संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले दंपतियों के लिए यह व्रत अत्यंत फलदायक माना गया है।
इस शुभ अवसर पर लोग अपने मित्रों, परिजनों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं संदेश भेज रहे हैं। आप भी अपने प्रियजनों को भक्तिभाव से ओतप्रोत इन मंगलकामनाओं के माध्यम से पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं भेजें और इस पर्व की पवित्रता को साझा करें।

Putrada Ekadashi 2025 Wishes in Hindi
1. कोई दौलत का दीवाना,
कोई शोहरत का दीवाना,
शीशे सा मेरा दिल,
मैं तो अपने नारायण का दीवाना।
पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं!
2. भगवान विष्णु की बनी रहे आप पर छाया,
पलट दे जो आपकी किस्मत की काया
मिले आपको वो सब इस जिंदगी में,
जो कभी किसी ने भी नहीं है पाया।
पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं!
3. ताल बजे, मृदंग बजे,
बजे हरि की वीणा।
पौष पुत्रदा एकादशी पर,
आप सभी को ढ़ेर सारी शुभकामना।।
4. यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत।
अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्॥
पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं!
5. विष्णु जिनका नाम है,
बैकुंठ जिनका धाम है,
जगत के उस पालनहार को,
मेरा शत-शत प्रणाम है।
6. शान्ताकारं भुजगशयनं पद्नानाभं सुरेशं।
विश्वधारं गगनसद्शं मेघवर्णं शुभाड्गमं।
लक्ष्मीकांत कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यं।
वंदे विष्णु भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्।
पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं!
7. ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी जय जगदीश हरे।
आपके सभी संकट भगवान विष्णु क्षण में दूर करें॥
पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं!
8. विष्णु की माया बन जाऊं,
कलयुग की अनुपम कहानी बन जाऊं,
मेरे भगवन की कृपा हो जाए तो
मैं भी धनुर्धर अर्जुन बन जाऊं।।
पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं!
9. हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे।
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे।।
पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं!
10. श्रीहरि की ज्योति से नूर मिलता है,
सबके दिलों को सुरूर मिलता है
जो भी जाता है नारायण के द्वार,
कुछ न कुछ जरूर मिलता है।
पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं!



Click it and Unblock the Notifications











