Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
Radha Ashtami 2025 Sanskrit Wishes : राधा रानी के जन्मोत्सव पर संस्कृत में दें शुभकामनाएं कहें 'राधे-राधे'
Radha Ashtami 2025 Wishes in Sanskrit : राधा अष्टमी, जिसे राधा जन्माष्टमी भी कहा जाता है, भक्ति और प्रेम का एक अत्यंत पावन पर्व है। यह त्योहार भगवान श्रीकृष्ण की अति प्रिय राधा रानी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। राधा अष्टमी भाद्रपद मास की शुक्ल अष्टमी को आती है, जो आमतौर पर अगस्त या सितंबर माह में पड़ती है। वर्ष 2025 में यह पर्व 31 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन का महत्व विशेष रूप से उत्तर भारत में है, जहां वृंदावन और मथुरा में इसे बड़े धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ मनाया जाता है।
राधा रानी को भगवान कृष्ण की अनन्य प्रेमिका माना जाता है। उनके प्रेम और भक्ति की गाथा भक्तों के लिए आदर्श है। राधा अष्टमी के दिन भक्त राधा जी के जन्म की कथा सुनते हैं और उनके प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति प्रकट करते हैं। इस अवसर पर मंदिरों को विशेष रूप से सजाया जाता है। राधा रानी की भव्य झांकियाँ बनाई जाती हैं और राधा-श्याम के विवाह या रासलीला के दृश्य को श्रद्धापूर्वक प्रस्तुत किया जाता है।
राधा अष्टमी के दिन उपवास और व्रत रखने की परंपरा भी है। भक्त इस दिन फल, फूल, मिठाई और अन्य धार्मिक खाद्य पदार्थों का प्रसाद राधा जी को अर्पित करते हैं। इस दिन का महत्व केवल धार्मिक नहीं है, बल्कि यह आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। राधा अष्टमी के अवसर पर भक्त भजन, कीर्तन और आरती में भाग लेते हैं, जिससे वातावरण में भक्ति और प्रेम की गहरी अनुभूति होती है।

भक्त इस दिन राधा जी के लिए संस्कृत मंत्र और शुभकामनाएँ भी साझा करते हैं। इनमें राधा के प्रति श्रद्धा, प्रेम और आशीर्वाद का भाव व्यक्त होता है। उदाहरण के लिए:
Radha Ashtami Wishes 2025 in Sanskrit (राधाष्टमी की संस्कृत में शुभकामनाएं)
1. राधा रस सुधा सिंधु, राधा सौभाग्य मंजरी राधा बृजांगना मुख्या राधई वा राध्यते मया।
राधा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
2. ॐ ह्रीं श्रीराधिकायै नमः
राधा अष्टमी की मंगलमय शुभकामनाएं।
3. मेरी भव बाधा हरौ राधा नागरि सोइ, जा तनकी झाँईं परै स्याम हरित दुति होइ।
राधा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
4. वन्दे वृन्दावनानन्दां राधिकां परमेश्वरीम्, गोपिकां परमां श्रेष्ठां ह्लादिनीं शक्तिरुपिणीम्।
राधा अष्टमी की मंगलमय शुभकामनाएं।
5. ॐ वृषभानुज्यै विधमहे कृष्णप्रियायै धीमहि तन्नो राधा प्रचोदयात।
राधा अष्टमी की मंगलमय शुभकामनाएं।
6. ऊं ह्रीं श्रीराधिकायै नमः
राधा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
7. ॐ ह्रीं श्रीराधिकायै विद्महे गान्धर्विकायै विधीमहि तन्नो राधा प्रचोदयात्।
राधा अष्टमी की मंगलमय शुभकामनाएं।
8. नमस्त्रैलोक्यजननि प्रसीद करुणार्णवे।
ब्रह्मविष्ण्वादिभिर्देवैर्वन्द्यमान पदाम्बुजे।।
राधा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
9. अच्युतं केशवं सत्यभा माधवं
अच्युतं केशवं सत्यभा माधवं
माधवं श्रीदारं राधिकां राधिकां
इंदिरा मंद्रिरं चेतसा सुंदरं
देवकी नंदनं नंदनं संदधे
राधा अष्टमी की मंगलमय शुभकामनाएं
10. नमस्ते परमेशानि रासमण्डलवासिनी।
रासेश्वरि नमस्तेऽस्तु कृष्ण प्राणाधिकप्रिये।।
राधा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।



Click it and Unblock the Notifications
