Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
Ram Navami Ki Shubhkamnaye In Hindi: रामनवमी के पावन मौके पर प्रियजनों के साथ शेयर करें ये शुभकामना संदेश
Happy Ram Navami 2024 Wishes: हिन्दू पंचांग के अनुसार भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के मौके पर राम नवमी का पर्व मनाया जाता है। चैत्र नवरात्रों की नौंवी तिथि को रामनवमी पड़ती है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी मनाई जाती है। इस वर्ष 17 अप्रैल को राम नवमी का उत्सव मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्री राम की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन भक्त व्रत का पालन करते हैं, तरह तरह के पकवान बनाकर प्रभु श्री राम को भोग लगाते हैं।
इस वर्ष भारत में राम नवमी का त्यौहार का उत्सव और भी खास होगा क्योंकि इस वर्ष की शुरुआत में रामजन्मभूमि अयोध्या नगरी में वर्षों के इंतज़ार के बाद राम लला का मन्दिर बन चुका है। पेश है इस वर्ष की बेहद ख़ास राम नवमी की शुभकामनाएं सन्देश -
Happy Ram Navami 2024 Wishes in Hindi

1.
राम जिनका नाम है, अयोध्या जिनका धाम है,
ऐसे रघुनंदन को,
आपको और आपके परिवार को,
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
2.
श्री रामचन्द्र कृपालु भज मन
हरण भवभय दारुणाम
नवकंज लोचन, कंज मुख कर
कंज, पद कंजारुणम।
राम नवमी की हार्दिक बधाई।

3.
राम जी की ज्योति से नूर मिला है,
सबके दिलों को सुरूर मिला है,
जो भी गया राम जी के द्वार,
कुछ न कुछ जरूर मिला है।
शुभ राम नवमी !
Happy Ram Navami 2024 Quotes and Messages in Hindi

4.
श्री राम के चरण कमल पर शीश झुकाएं,
जीवन में हर खुशियां पाएं,
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
5.
क्रोध को जिसने जीता हैं
जिनकी भार्या सीता है
जो भरत, शत्रुघ्न, लक्ष्मण के हैं भ्राता
जिनके चरणों में हैं हनुमंत लला
वो पुरुषोतम राम है।
ऐसे मर्यादा पुरुषोत्तम राम को कोटि-कोटि प्रणाम है।
राम नवमी की हार्दिक बधाई!

6.
नवमी तिथि मधुमास पुनीता,
शुक्ल पक्ष अभिजीत नव प्रीता,
मध्य दिवस अति शीत न घामा,
पवन काल लोक विश्रामा।
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
Happy Ram Navami 2024 Status and Greetings in Hindi

7.
जिनके मन में श्री राम है,
भाग्य में उसके वैकुण्ठ धाम है,
उनके चरणो में जिसने जीवन वार दिया,
संसार में उसका कल्याण है।
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
8.
भगवान श्री राम तो हर घर में हैं
राम जी तो हर आंगन में हैं
जो व्यक्ति अपने मन से रावण को निकाले
राम उसके ही मन में हैं।
राम नवमी की हार्दिक बधाई!
9.
भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी।
हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी।।
आपको और आपके पूरे परिवार को राम नवमी 2024 की हार्दिक बधाई!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
