Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Ramadan Mubarak Wishes 2026: सजदों में झुककर जो मांगा है...इन स्पेशल मैसेज से अपनों को दें रमजान की मुबारकबाद
Ramadan Mubarak 2026 Wishes: रमजान इस्लामिक कैलेंडर का नौवां और सबसे पवित्र महीना माना जाता है। इस्लाम धर्म मानने वाले लोगों को इस महीना का इंतजार बेसब्री से होता है। साल 2026 में रमजान का पाक महीना 19 फरवरी से शुरू हो रहा है। यह महीना मुसलमानों के लिए रहमतों और बरकतों वाला होता है। इस पूरे महीने मुस्लमान रोजा रखते हैं, पांच वक्त की नमाज पढ़ते हैं, जरूरतमंदों की मदद करते हैं और दुआएं करते हैं। माना जाता है कि इसी पाक महीने में ही पैगंबर मोहम्मद पर पाक कुरान नाजिल किया था। रमजान का महीना सब्र, इबादत और नेक कामों का महीना माना जाता है। इस खास मौके पर लोग एक-दूसरे को प्यार भरे संदेश भेजकर रमजान की मुबारकबाद देते हैं। अगर आप भी इस खास मौके पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को बधाई देना चाहते हैं, तो इन शायरी और विशेज के जरिए उन्हें रमजान की मुबारकबाद दे सकते हैं -

Happy Ramadan Mubarak 2026 Wishes in Hindi
1. चाँद की रौशनी से सजी है ये रात,
दिल में जागी है इबादत की बात,
खुदा करे हर दुआ हो कबूल आपकी,
मुबारक हो आपको रहमतों की सौगात।
रमज़ान मुबारक!
2. गुल ने गुलशन से गुलफाम भेजा है,
सितारों ने आसमान से सलाम भेजा है,
मुबारक हो आपको रमजान का चांद,
हमने ये पैगाम भेजा है।
आप सभी को रमजान मुबारक!
3. आसमान पर चांद का दीदार हुआ।
सभी के चेहरे पर खुशी ने दस्तक दिया।
पूरे हो आपके सभी अरमान।
खुशियां ले आए आपके लिए रमजान।
रमजान मुबारक
4. रोजे की तपिश में भी सुकून मिल जाए,
सज्दों में हर अरमान पूरा हो जाए,
रमज़ान लाए आपके जीवन में वो नूर,
जिससे हर ग़म दूर हो जाए।
रमजान 2026 मुबारक!
6. रोजे की इबादत, कुरान की तिलावत और अपनों का प्यार।।।
अल्लाह आपको इस रमजान वो सब अता करे जिसकी आप दुआ करते हैं।
रमज़ान मुबारक!
7. सजदों में झुककर जो माँगा है आपने,
वो हर ख्वाब हक़ीकत बन जाए,
रमज़ान का ये पाक महीना,
आपकी झोली खुशियों से भर जाए।
रमजान 2026 मुबारक!

Ramadan Mubarak 2026 Shayari in Hindi
8. किसी का ईमान कभी रौशन न होता
आगोश में मुसलमान के अगर कुरान न होता,
दुनिया न समझ पाती कभी भूख-प्यास की कीमत
अगर 12 महीनों में एक रमज़ान न होता
रमज़ान मुबारक!
9. देखो चांद आया है,
अपने साथ अल्लाह की रहमत और बरकत लाया है।
रमज़ान मुबारक!
10. सहर की ठंडी हवा ये पैगाम लाई है,
इफ्तार की दुआओं में मिठास समाई है,
अल्लाह करे आपकी हर ख्वाहिश पूरी हो,
रमज़ान की बरकत घर तक आई है।
रमजान की ढेरों शुभकामनाएं।
11. रमज़ान का चांद देखा,
रोज़े की दुआ मांगी,
रौशन सितारा देखा,
आप की खैरियत की दुआ मांगी
रमजान 2026 मुबारक!
12. इबादत की राहों में चल पड़े हैं हम,
दुआओं में बस नाम है आपका हरदम,
अल्लाह से यही अर्ज़ है हमारी,
खुशियों से भर दे आपका हर मौसम।
आप सभी को माह-ए-रमजान की दिली मुबारकबाद।
Ramadan Mubarak Quotes in Hindi
13. रोज़े की प्यास भी इबादत बन जाए,
हर सज्दा मुकद्दर बदल जाए,
रमज़ान का हर लम्हा आपको ऐसा मिले,
कि दिल से हर शिकायत निकल जाए।
रमज़ान मुबारक!
14. खुशियां नसीब हो-जन्नत नसीब हो
तू चाहे जिसे वो तेरे करीब हो।
कुछ इस तरह हो करम अल्लाह का
मक्का और मदीना की जियारत नसीब हो।
रमजान 2026 मुबारक!
15. चांद की पहली दस्तक पे 'चांद मुबारक' कहते हैं,
सबसे पहले हम आपको 'रमजान मुबारक' कहते हैं!
अल्लाह आपकी हर मुराद पूरी करे।
रमजान मुबारक!
16. रहे सलामत आपका हर अरमान,
मीठी सी सेवइयों की मिठास रहे।
हर चेहरे पर खुशियों की आस रहे,
ईद का दिन आपके पास रहे।
रमजान मुबारक!



Click it and Unblock the Notifications
