Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Ramdev Jayanti 2025 Wishes : हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक बाबा रामदेव की जयंती पर भेंजे अपनों को शुभकामनाएं
Ramdev Jayanti 2025 Wishes in Hindi : रामदेव जयंती का पर्व राजस्थान के रामदेवरा में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। यह दिन भाद्रपद शुक्ल द्वितीया को आता है, जब राजस्थान के महान संत और लोक देवता बाबा रामदेवजी का जन्म हुआ था। इस बार 2 सितंबर को बाबा रामदेव की जयंती मनाई जा रही है।
उन्हें भगवान श्री कृष्ण का अवतार माना जाता है और वे राजस्थान के पांच महान संतों में से एक हैं। भक्त उन्हें बड़े श्रद्धा भाव से पूजते हैं और उनकी पूजा में आत्मीयता और भक्ति का अनोखा अनुभव मिलता है। बाबा रामदेव को हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक माना जाता है। बाबा रामदेव, जिन्हें रामापीर या रामसा पीर भी कहा जाता है, अपने चमत्कारों और सिद्धताओं के लिए प्रसिद्ध हैं।
इस दिन पर सभी भक्त रामदेव जयंती के शुभकामना संदेश साझा करते हैं और सोशल मीडिया व परिवार के साथ अपने प्यार और श्रद्धा का प्रकट कर सकते हैं।

Ramdev Jayanti Wishes in Hindi (बाबा रामदेव जयंती बधाई सन्देश)
1. सूरज चमके, चंदा चमके, चमके ये जग सारा
हम हैं भक्त आपके जीवन संवारो हमारा
जब भी होती कोई मुश्किल हमने तुमको पुकारा
नाम तेरा जपने से बाबा भाग्य संवरा हमारा।।
बाबा रामदेव जी जयंती शुभकामनाएं
2. दूर देशों से आये भक्त आपके
पीर जी, चरणों में आपके नमन करे
बच्चे छोटे पुकारे पीर जी
बड़े तो आपको रामदेव पुकारे।।
बाबा रामदेव जी जयंती शुभकामनाएं
3. बाबा मेरे तू है सबका रखवाला
हर मुश्किल में तुमने हमको सम्भाला
करें हम दिल से आरती आपकी
अपनी दया से रक्षा करते सबकी।।
जय रामसा पीर की।
4. जय हो बाबा रामदेव रे
मेरे सारे कष्ट मिटाओ
पाप सभी कर दो दूर
कृपा-सिन्धु मेहर करो।।
5. मेरे बाबा पीर आपने
घर अजमल अवतार लिया
आपके द्वारे तंदूरा, नौबत बाजे
घृत, मिठाई, चूरमा प्रसाद चढ़े।।
6. मैं तो आरती उतारुं रे
मेरे प्यारे, न्यारे बाबा की
जाप करूँ, ध्यान करूँ
प्रेम सहित भक्ति करूँ
जीवन संवारूं रे।।
7. क्या कहूँ मैं बाबा मेरे
चाहूँ पाऊं नित दर्शन तेरे
गंगा-जमुना-सरस्वती बहे
रामदेव आप स्नान करे।।
8. जय बोलो, जय बोलो, जयकार बोलो
सारे मिलकर भक्ति गीत गाओ
मेरे जीवन में छाया अँधियारा
कर दो प्रकाश बाबा आओ, आओ।।
बाबा रामदेव जी जयंती शुभकामनाएं
9. सब कहते तुझको बाबा पालनहार
मैं तो मानु तुझको सिरजनहार
सब देवों में पहले जपुं तुझको
हर मुश्किल से निकाल अब मुझको।।
बाबा रामदेव जी जयंती शुभकामनाएं
10. मुझे चरणों से लगा लो रामदेव
मुश्किल मेरी सारी तुमने हरी
मेरी बिगड़ी बना दो बाबा मेरे
अपनी शरण में ले लो बाबा मेरे।।
रामसा पीर जयंती की बधाई
11. पग-पग विपदा के बादल छायें
जग की झूटी माया मुझे भरमाये
बीच भंवर में नैया डोले
बाबा मेरी नैया पार करो।।
बाबा रामदेव जी जयंती शुभकामनाएं
12. खम्मा-खम्मा ओ कँवर अजमल का
पूजे आपको राजस्थान सारा
माता मेनादे का पूत सदा दया करो
बाबा कष्ट मिटाओ हमारा।।
बाबा रामदेव जी जयंती शुभकामनाएं

અહીં રામદેવ પીર બાબાના શુભકામના સંદેશાં ગુજરાતી માં છે: (Ramdev Jayanti Wishes in Gujrati)
1. સર્વ ભક્તોને રામદેવ પીરજીની જयंતીની હાર્દિક શુભકામનાઓ.
2. પીરજીના આશીર્વાદથી જીવનમાં સુખ, શાંતિ અને સમૃદ્ધિ મેળવશો.
3. આ ભાદરવા સુદ-બીજે રામદેવ પીરજીના ચરણોમાં શ્રદ્ધા ભરી શુભેચ્છાઓ પાઠવો.
4. રામદેવ પીરજીના આશીર્વાદથી તમારું દરેક કાર્ય સફળ અને શાંતિમય રહે.
5. સર્વ પરમાત્મા રામદેવ પીરજીના દર્શનથી મનમાં ભક્તિ અને આનંદ પ્રગટાવો.

रामदेव पीर बाबा की मारवाड़ी/राजस्थानी में शुभकामनाएं (Ramdev Jayanti Wishes in Marwari)
1. सगळा भक्तां नै रामदेव पीरजी री जयंती री घणी-घणी शुभकामना।
2. पीरजी रो आशीर्वाद थांरा जीवन में सुख, शांति अर समृद्धि लावे।
3. भाद्रपद सुक्ल द्वितीया पर रामदेव पीरजी रा चरणां में श्रद्धा भरी शुभकामना भेजो।
4. पीरजी रो आशीर्वाद थांरा हर काम ने सफळ अर मंगलमय बनावे।
5. रामदेव पीरजी रा दर्शन थांरा मन में भक्ति अर आनंद भर देवे।
6. पीरजी रो नाम रोज स्मरण करो, मन नै पवित्र अर आत्मा नै मजबूत बनाओ।
7. रामदेव पीरजी रा आशीर्वाद हमेशा थांरा घर-परिवार में सुख-शांति लावे।



Click it and Unblock the Notifications