Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Rang Panchami 2024 Wishes: आज देवता खेलते हैं रंग, इस मौके पर भेजें ये शुभकामना संदेश
Happy Rang Panchami 2024 Wishes: हिंदू धर्म में रंग पंचमी का पवित्र पर्व देवी देवताओं को समर्पित है। इस दिन बहुत हर्ष उल्लास के साथ हवा में रंग गुलाल उड़ाए जाते हैं। हिंदू धर्म में मान्यता है कि सभी देवी देवता गण साक्षात रूप में धरती पर आकर रंग पंचमी के शुभ अवसर पर रंग गुलाल अबीर से होली खेलते हैं। होली के पंचम दिन यानी चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को रंग पंचमी का पावन पर्व मनाया जाता है। रंग पंचमी का त्योहार सनातन धर्म के सभी देवी देवताओं को समर्पित है। इस दिन बहुत हर्ष उल्लास के साथ हवा में रंग गुलाल उड़ाए जाते हैं।
मान्यता है कि रंग पंचमी के पावन पर्व पर सभी देवी देवताओं गण साक्षात स्वर्ग से धरती पर आकर रंग गुलाल अबीर से होली खेलते हैं। इस पर्व को महाराष्ट्र ,छत्तीसगढ़ ,राजस्थान तथा मध्य प्रदेश में बहुत हर्ष उल्लास के साथ मनाते हैं । चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को मनाये जाने के कारण रंग पंचमी को कृष्ण पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। इसके साथ ही यह खास पर्व कई जगह में देव पंचमी या श्री पंचमी के नाम से भी प्रचलित है। ऐसे में आईए जानते हैं इस वर्ष रंग पंचमी कब है और किस तरह मनाया जाता है यह त्यौहार।

रंग पंचमी 2024 की तिथि (Rang Panchami 2024 Kab Hai?)
हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि यानी 29 मार्च को रात्रि 08:20 मिनट मे प्रारंभ होगी और अगले दिन 30 मार्च को रात्रि 09:13 मिनट मे इसकी समाप्ति होगी। उदया तिथि को ध्यान रखते हुए रंग पंचमी का पावन पर्व मुख्य रूप से 30 मार्च को मनाया जाएगा। रंग पंचमी के दिन देवी देवताओं के साथ होली खेलने का शुभ मुहूर्त प्रातः काल 07:46 मिनट से प्रातः काल 09:19 मिनट तक।
रंग पंचमी से जुड़ी मान्यताएँ (Rang Panchami Ke Din Kya Kare?)

हिंदू धर्म में मान्यता है कि श्री कृष्ण कन्हैया जी रंग पंचमी के पावन पर्व पर अपनी प्रेयसी राधा रानी के साथ बहुत धूमधाम से होली खेला करते थे। इसके साथ-साथ देवी देवता गण भी स्वर्ग से फूलों की वर्षा करते थे। इसी कारण से रंग पंचमी के शुभ अवसर पर हवा में रंग गुलाल अबीर उड़ाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इस दिन श्री कृष्ण के साथ राधा रानी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन विधि विधान से पूजा करने से पारिवारिक जीवन में हमेशा मधुरता बनी रहती है। इसके साथ ही रंग पंचमी के पावन पर्व पर श्री कृष्ण और राधा रानी को रंग गुलाल अर्पित करने से सारी मनोकामनाएँ पूर्ण हो जाती है तथा सुख शांति एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है। कई जगहों पर रंग पंचमी के शुभ अवसर पर ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकाले जाते हैं, साथ ही हवा में अबीर गुलाल और रंग उड़ाए जाते हैं।
रंग पंचमी का महत्त्व (Rang Panchami Kyu Manate Hai)
रंग पंचमी के शुभ अवसर पर हवा में गुलाल उड़ाया जाता है। इस दिन वातावरण में उड़ता हुआ अबीर गुलाल व्यक्तियों के सात्विक गुणों में एक नए बहार की अभिवृद्धि करता है। इसके साथ ही तामसिक और राजसिक गुणों को नष्ट कर देता है। इस कारण से रंग पंचमी के शुभ अवसर पर एक दूसरे पर रंग न लगाकर हवा में रंग गुलाल उड़ाए जाते हैं। इस दिन वातावरण में फूलों की खुशबू सबके मन को मोहित कर देती है।
Happy Rang Panchami 2024 Wishes in Hindi
1.
रंगों की फुहारों से भरा हो जीवन,
खुशियों की बहार हो हर पल
देव होली की शुभकामनाएं
Happy Rang Panchami 2024
2.
रंग पंचमी के पावन पर्व पर,
आपको और आपके परिवार को ढेरों खुशियां मिलें।
आपका परिवार रंगमय हो जाए।
3.
रंग रंगीन दिन
खुशियों की बहार,
रंग पंचमी के पावन अवसर पर
मिले आपको सबको प्यार।
रंग पंचमी की शुभकामनाएं
Happy Rang Panchami 2024
Happy Rang Panchami 2024 Quotes in Hindi
4.
रंग बरसे,
हर खुशी हो आपके पासे।
रंग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
Happy Rang Panchami 2024
5.
रंगों की आनंदमयी बरसात के साथ,
आपको रंग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
6.
रंगों की इस बारिश में खो जाएं और खुशियों का आनंद लें।
रंग पंचमी की बधाई!
7.
रंगों से भरे इस महोत्सव में, आपका जीवन रंगीन हो, यही मेरी कामना है।
रंग पंचमी की शुभकामनाएं!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications