Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
Happy Rang panchami Wishes : रंग पंचमी पर भेंजे अपनों को यें शुभकामनाएं, इन संदेशों से दें देव होली की बधाई
Happy Rang panchami 2025 Wishes : रंगपंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं! होली के पांचवे दिन मनाया जाने वाला यह पर्व रंगों और उल्लास का प्रतीक है। इसे देव होली भी कहा जाता है, क्योंकि मान्यता है कि इस दिन रंग उड़ाने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं। इस साल रंगपंचमी 19 मार्च को मनाई जाएगी। इस दिन भी होली की ही तरह धूमधाम देखने को मिलती है, लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर और गुलाल उड़ाकर खुशियां मनाते हैं।
आप भी अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं देकर इस पर्व को और खास बना सकते हैं। रंगों की मिठास और खुशियों से भरा हो आपका जीवन!

रंग पंचमी की शुभकामनाएं (Rang Panchami Wishes In Hindi)
1) जीवन में हर एक कदम पर हैं अनेक रंग
हम सबके जीवन में मिलते हैं जो हर तरंग,
खुशियों से भर दे जो प्रेम के रंग,
वही तो है त्योहारों में लगा अपनों को पक्का रंग।
रंग पंचमी की शुभकामनाएं।
2) रंगों के त्यौहार में सभी रंगों की हो भरमार,
ढेर सारी खुशियों से भरा हो आपका संसार,
यही दुआ है भगवान से हमारी हर बार,
रंग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
3) रंगों से खेले होली,
मन से भूलें सब गिले-शिकवे,
आओ यारों फिर से हम एक संग हो खेले होली,
रंग पंचमी की ढेरों बधाई।
4) सतरंगी रंगों की लिए बरसात,
आई है रंग पंचमी की सौगात,
चलो चलाएं मिलकर पिचकारी,
न बच पाए कोई भी नर और नारी,
रंग पंचमी की शुभकामनाएं।
5) ऐसे मनाना रंग पंचमी का त्यौहार,
पिचकारी से बरसे सिर्फ प्यार,
यही मौसम है अपनों से गले मिलने का,
तो गुलाल लेकर हो जाओ तैयार,
रंग पंचमी की शुभकामनाएं।
6) वसंत ऋतु की बहार,
चली पिचकारी उड़ा है गुलाल,
रंग बरसे नीले हरे और लाल,
मुबारक हो आपको रंग पंचमी का त्योहार,
रंग पंचमी की ढेर सारी शुभकामनाएं।
7) कोई मारे बालकनी से पिचकारी,
कोई हवाओं में उड़ाएं गुलाल
यही तो है रंगो का त्योहार,
जो जीवन में रंग दे हरा-पीला और लाल,
रंग पंचमी की बधाई।
8) रंग पंचमी के इस पावन अवसर पर
आपकी जिंदगी में नई उमंगें आएं,
और आप खुशियों से भर जाएं।
देव होली की शुभकामनाएं।
9) थोड़ा रंग अभी बाकी है,
थोड़ा गुलाल अभी बाकी है,
क्यों मायूस होते हो जिंदगी के झमेलो से,
रंग पंचमी की फुहार अभी बाकी है,
रंग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
10) रंग पंचमी जैसे इंद्रधनुष का प्यार,
चारों तरफ है रंगों की बौछार,
शुभकामनाएं है तुम्हें हमारी,
लो मेरी रंग भरी पिचकारी की फुहार,
रंग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।



Click it and Unblock the Notifications