Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Happy Rishi Panchami 2025 Wishes: ऋषि पंचमी के मौके पर प्रियजनों को भेंजे शुभकामनाएं
Happy Rishi Panchami 2025 Wishes : पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर ऋषि पंचमी 2025 का व्रत किया जाएगा। मान्यता है कि इस व्रत को करने से महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।
आजकल सोशल मीडिया के माध्यम से इस पर्व की खुशियां शेयर करना भी एक परंपरा बन गई है। लोग WhatsApp, Facebook और Instagram पर शुभकामनाओं के संदेश भेजकर अपने परिवार और मित्रों के साथ इस त्योहार की खुशियां बांटते हैं। आप अपने प्रियजनों को ऋषि पंचमी की शुभकामनाएं भेजकर उन्हें भी इस पावन पर्व की याद दिला सकते हैं।

ऋषि पंचमी की तिथि और मुर्हूत
भाद्रपद माह की शुक्ल पंचमी 27 अगस्त को दोपहर 3:44 बजे शुरू होकर 28 अगस्त को शाम 5:56 बजे समाप्त होगी। इस अनुसार, ऋषि पंचमी 28 अगस्त को मनाई जाएगी। इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है। यदि गंगा स्नान संभव न हो, तो घर पर गंगाजल मिलाकर स्नान करने से भी शुभ फल प्राप्त होते हैं।
पूजा विधि
स्नान और शुद्धि के बाद घर या मंदिर में साफ जगह पर चौकी बिछाएं और लाल या पीला कपड़ा लगाएं। सप्तऋषियों की तस्वीर स्थापित करें और कलश में गंगाजल रखें। पूजा में फल, फूल, घी और पंचामृत अर्पित करें। सप्तऋषियों को अर्घ्य दें, धूप-दीप दिखाएं और मंत्रों का जप करें। अंत में अपनी गलतियों के लिए क्षमा याचना करें और प्रसाद वितरण के साथ बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। इस प्रकार व्रत करने से व्यक्ति को आध्यात्मिक शुद्धि और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
Happy Rishi Panchami 2025 Wishes (ऋषि पंचमी की शुभकामनाएं)
"ऋषि पंचमी के इस पावन दिन आपके जीवन में ज्ञान, सुख और समृद्धि का संचार हो। शुभ ऋषि पंचमी 2025!"
"आज के दिन ऋषियों का आशीर्वाद लें और अपने जीवन में शांति और खुशियाँ पाएं। हैप्पी ऋषि पंचमी!"
"ऋषि पंचमी की शुभकामनाएं! माँ और गुरुजन का आशीर्वाद हमेशा आपके साथ रहे।"
"इस ऋषि पंचमी पर मन और आत्मा की शुद्धि करें और अपने परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना करें।"
"ऋषि पंचमी 2025: ज्ञान और आध्यात्मिक उन्नति की ओर कदम बढ़ाएं। अपने प्रियजनों को भी शुभकामनाएं दें।"
ऋषि पंचमी केवल पूजा तक सीमित नहीं है। यह पर्व हमें यह भी याद दिलाता है कि हमें अपने गुरुओं, माता-पिता और समाज में ज्ञान देने वाले सभी लोगों का सम्मान करना चाहिए। यह दिन आत्मा की शुद्धि और जीवन में नैतिक मूल्यों को बनाए रखने का अवसर भी है।



Click it and Unblock the Notifications
