Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Teesra Sawan Somwar WIshes: तीसरे सावन सोमवार पर भेजें शिवभक्ति से भरे ये खूबसूरत संदेश
Happy Third Sawan Somwar 2025 : सावन सोमवार का धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व होता है। यह दिन भगवान शिव की भक्ति को समर्पित होता है। सावन माह में आने वाले हर सोमवार को भक्त व्रत रखते हैं और शिवलिंग पर जल, बेलपत्र, दूध व धतूरा अर्पित करते हैं। मान्यता है कि इस व्रत से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है, जिससे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। विशेषकर महिलाएं और कुंवारी लड़कियां अच्छे पति की प्राप्ति और परिवार की खुशहाली के लिए व्रत रखती हैं।
साल 2025 में सावन का तीसरा सोमवार 28 जुलाई को है। इस पावन अवसर पर अपने करीबियों को भक्ति और शुभकामनाओं से भरा यह दिन जरूर समर्पित करें।

Happy Sawan Third Somwar Wishes and Quotes in Hindi
1. सारे दुख सारे कष्ट सारे रोग भाग जाते हैं
जब सावन में बाबा भोलेनाथ जाग जाते हैं
सावन के तीसरे सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं!
2. सावन में मंदिर सजने लगता है,
शिव का डमरू बजने लगता है,
हर हृदय शिव-शिव कहने लगता है
भक्ति का अलख जगने लगता है
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं!
3. सावन के सोमवार पर भगवान शिव की पूजा करें,
हर मनोकामना आपकी पूरी हो, यही प्रार्थना करें,
खुशियों की हो लहर, दुखों का हो नाश,
शिव की कृपा से हो हर दिन आपका खास।
सावन माह के तीसरे सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं!
4. की बूंदों से भरे हैं आसमान,
सोमवार की सुबह लाए सुख और शांति का मान,
भोलेनाथ की कृपा से जीवन हो उज्जवल और साफ,
आपके इस दिन हो खुशियों की बारिश बहुत खास।
तृतीया सावन सोमवार की शुभकामनाएं!
5. भक्ति में है शक्ति बंधू
शक्ति में संसार है,
त्रिलोक में है जिसकी चर्चा
उन शिव जी का आज त्यौहार है।
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं!
6. कण-कण में शिव हैं, हर जगह में शिव हैं
वर्तमान भी शिव हैं और भविष्य काल भी शिव हैं
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं!
7. सारे दुख सारे कष्ट सारे सभी दूर हो जाते हैं
जब सावन में बाबा भोलेनाथ प्रसन्न हो जाते हैं
सावन के पहले सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं!
8. कण-कण में शिव हैं, हर शब्द में शिव हैं
आने वाले समय में शिव हैं, अच्छे कार्य के संपन्न होने में शिव हैं
आपको सावन के तीसरे सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं!
9. भोले आएं आपके द्वार
खुशियों से भरा रहे आपका संसार
न रहे जीवन में कोई दुख
हर ओर फैल जाए सुख समृद्धि
सावन के तीसरे सोमवार की शुभकामनाएं!
10. शिव शंकर का प्यारा सा रूप है,
सच्चे दिल से जो पुकारे उसका भोले से मिलन है।
महादेव की महिमा अपरंपार है,
उनकी कृपा से ही सबका उद्धार है।
सावन का तीसरा सोमवार आपके लिए शुभ हो!



Click it and Unblock the Notifications
