Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Happy Sawan Somvar: सावन महीने के पहले सोमवार पर भेजें ये शुभकामनाएं
Sawan Somwar Wishes in Hindi: इस साल सावन महीने का शुभारंभ 4 जुलाई मंगलवार से हो चुका है। सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई को पड़ रहा है।
सावन महीने के सभी सोमवार की महत्ता बहुत अधिक है। भगवान शिव की पूजा करने के लिए श्रावण मास के सोमवार को विशेष बताया गया है।
ऐसी आस्था है कि सावन महीने के सभी सोमवार को व्रत और पूजा शिवजी की ख़ास कृपा मिलती है। सावन सोमवार के शुभ अवसर पर आप भी इन अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को ये शुभकामनाएं जरूर भेजें।

सारे दुख सारे कष्ट सारे रोग भाग जाते हैं
जब सावन में बाबा भोलेनाथ जाग जाते हैं।
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं!

कण-कण में शिव हैं, हर जगह में शिव हैं,
वर्तमान भी शिव हैं और भविष्य काल भी शिव हैं,
सभी को सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं।

ॐ नमः शिवाय
कर्ता करे न कर सके, शिव करे सो होय
तीन लोक नौ खंड में,
महाकाल से बड़ा न कोय।
पहले सावन सोमवार की शुभकामनाएं!

आप पर शिव की बनी रहे छाया,
भोले बाबा पलट देंगे किस्मत की काया,
आपकी जिंदगी में मिले आपको वो सब
जो भी आपने है चाहा।
हर हर महादेव

इस सावन शिव की हो खास कृपा!
हारे हो अगर तुम दुनियादारी, तो आ जाओ भोले के द्वार
सोई किस्मत जागेगी, हो जाएगा तुम्हारा कल्याण।
जय भोले, जय महाकाल!

राम भी उसका रावण उसका,
जीवन उसका मरण भी उसका
तांडव है और ध्यान भी वो है,
अज्ञानी का ज्ञान भी वो है
हर हर महादेव, सावन की हार्दिक शुभकामनाएं!

शिव की महिमा अपरंपार है
शिव अपने भक्तों का बेड़ा पार करते हैं।
जो बैठे शिव के चरणों में
भोलेनाथ अपने भक्तों को खूब प्यार देते हैं।
सावन के पहले सोमवार कि बधाई!

एक पुष्प, एक बेलपत्र
एक लोटा जल की धार
कर दे सबका उद्धार
सावन के पहले सोमवार की शुभकामनाएं।

शिवजी के दरबार में, दुनिया बदल जाती है,
रहमत से हाथ की,लकीर बदल जाती है।
लेता है जो भी दिल से, शिवजी का नाम,
एक पल में उसकी,तकदीर बदल जाती है।
सावन सोमवार आपके और आपके परिवार के लिए शुभ हो!

मंदिर की घंटी, आरती की थाली,
नदी के किनारे सूरज की लाली।
जिंदगी लाए खुशी की बहार,
मुबारक हो आपको सावन का पहला सोमवार
हर हर महादेव!!

भक्ति में है शक्ति बंधू,
शक्ति में संसार है,
त्रिलोक में है जिसकी चर्चा
उन शिव जी का आज त्यौहार है।
सावन के पहले सोमवार की बधाई!

नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय भस्मांग रागाय महेश्वराय
नित्याय शुद्धाय दिगंबराय तस्मे न काराय नम: शिवाय:॥
सावन सोमवार 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं

हैसियत मेरी छोटी हैपर मन मेरा शिवाला है,
करम तो मैं करता जाऊंगा,क्योंकि साथ मेरे डमरूवाला है,
ॐ नमः शिवायसावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं!

विश्व का कण-कण शिव मय हो,
अब हर शक्ति का अवतार उठे,
जल, थल और अंबर से फिर
बम बम भोले की जय जयकार उठे!

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् |
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् ||
पहले सावन सोमवार की शुभकामनाएं!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
