Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Happy Shabari Jayanti 2024 Wishes: शबरी जयंती के पावन अवसर पर भेजें ये बधाई संदेश
Happy Shabari Jayanti Wishes in Hindi: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को शबरी जयंती के रूप में मनाया जाता है। प्रभु श्री राम के जीवन को बयां करने वाले रामायण कथा में शबरी माता का वर्णन मिलता है। इस साल शबरी जयंती की पूजा 3 मार्च 2024 को रविवार के दिन की जाएगी।
ऐसी मान्यता है कि जो जातक देवी शबरी का स्मरण कर उनका आशीर्वाद लेता है, उसपर भगवान श्री राम की कृपा भी खूब बरसती है। शबरी जयंती के बेहद पावन अवसर और अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को ये शुभकामना संदेश जरूर भेजें।

Happy Shabari Jayanti 2024 Wishes and Messages in Hindi
1.
प्रेम और भक्ति में बड़ी ताकत है,
इससे ही होता है मानव का उद्धार,
इसमें इतनी शक्ति है कि स्वयं
भगवान श्रीराम गये माँ शबरी के द्वार।
शबरी जयन्ती की शुभकामनाएं!
2.
भगवान भक्त की लेते है परीक्षा
और मिलने में लगाते थोड़ा देर,
लेकिन जब भक्ति के वशीभूत होते है
तो प्रेम से खा लेते है जूठे बेर।
हैप्पी शबरी जयंती
3.
प्यार ऐसा न प्यार वैसा है,
हम बताते है प्यार कैसा है,
प्यार दौलत से ना मिलेगा कभी
प्यार शबरी के बेर जैसा है।
शबरी जयन्ती की शुभकामनाएं!
4.
हम उन्हें ढूँढ़ते है मंदिर के फेरो में,
वो तो मिलते है शबरी के जूठे बेरों में।
शुभ शबरी जयन्ती!
Happy Shabari Jayanti 2024 Quotes and Status in Hindi
5.
भगवान की भक्ति करना
कोई माँ शबरी से सीखे,
जिनके प्रेम में स्वयं भगवान
श्री राम को उनके द्वार आना पड़ा।
शबरी जयन्ती आपके लिए शुभ हो!
6.
जब धैर्य और समर्पण सच्चा होता है,
तब माँ शबरी के जूठे बेर खाने श्रीराम आते है।
हैप्पी शबरी जयन्ती!
7.
प्रेम में शक्ति होती है,
प्रेम में भक्ति होती है,
प्रेम में विश्वास होता है,
प्रेम माँ शबरी की तरह हो
प्रभु मिलेंगे हर पल आस होता है।
हैप्पी शबरी जयन्ती!
8.
हृदय से झूठ, लालच और ईर्ष्या
के पत्थर हरदम हटाते रहो,
मन में फूल सत्य के खिलाते रहो,
माँ शबरी की तरह प्रेम से बुलाते रहो.
इस जग में प्रेम ही सबसे बड़ा है बताने को
एक बार फिर आएंगे प्रभु जूठे बेर खाने को।
परम राम भक्त माँ शबरी जयंती की शुभकामनाएं
9.
अगर भक्ति भाव में कोई
माँ शबरी बन पायेगा,
तो अयोध्या का लाल फिर से
जूठे बेर खाने आएगा।
शबरी जयन्ती की शुभकामनाएं!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
