Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
Happy Navratri Wishes: सज गया है माता का दरबार, इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें मां का आशीर्वाद
Happy Navratri Wishes in Hindi: सभी को जिसका इंतज़ार रहता है माता का वह पर्व आ चुका है। साल की दूसरी नवरात्रि यानी शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। अगले नौ दिन मां दुर्गा के भक्तिमय माहौल में सभी सराबोर रहेंगे। मंदिरों, पंडालों और घरों में मां की मूर्ति स्थापित की जाती है और पूरी श्रद्धा के साथ उनकी पूजा अर्चना की जाती है।
नौ दिनों तक मां के नौ अलग अलग रूपों का विधिवत पूजन किया जाएगा। नवरात्रि के पहले दिन लोग अपने परिजनों और दोस्तों को नवरात्रि के शुभकामना सन्देश भेजते हैं और इसकी प्रार्थना करते हैं कि ये नवरात्रि सभी का कल्याण करें। पेश हैं कुछ भक्तिमय शुभकामना सन्देश -

1.
सर्व मंगल मांगल्ये,
शिवे सर्वार्थ साधिके,
शरण्ये त्र्यम्बके गौरी
नारायणी नमोस्तुते।
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं !
2.
दिव्य है मां की आंखों का नूर,
संकटों को मां करती हैं दूर,
मां की ये छवि निराली
नवरात्रि में आपके घर लाए खुशहाली।।
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

3.
माँ की आराधना का ये पर्व है,माँ के नौ रूपों का ये पर्व है,
बिगड़े काम बनाने का ये पर्व है,भक्ति का दिया दिल में जलाने का ये पर्व है।
आप सब को नवरात्रि की मंगल कामना!
4.
माता रानी ये वरदान देना,
बस थोड़ा सा प्यार देना,
आपकी चरणों में बीते जीवन सारा
ऐसा आशीर्वाद देना।
आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं।

5.
सारा जहान है जिसकी शरण में, नमन है उस माँ के चरण में,
हम हैं उस माँ के चरणों की धूल, आओ मिलकर माँ को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल।
शुभ नवरात्रि !
6.
देवी माँ के कदम आपके घर में आयें, आपका जीवन ख़ुशियों से भर जाये,
परेशानियाँ आपसे आँखें चुरायें, नवरात्रि की आपको ढेरों शुभ कामनायें।
शुभ नवरात्रि 2023!

7.
लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार
हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार
नन्हें-नन्हें कदमों से मां आए आपके द्वार
और इस नवरात्रि मिलें आपको खुशियां हजार
शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं!
8.
जिंदगी की हर तमन्ना हो पूरी,
आपकी कोई आरजू रहे न अधूरी,
करते है हाथ जोड़कर माँ दुर्गा की विनती,
आपकी हर मनोकामना हो पूरी ।
शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

9.
मां का पर्व आता है,
हजारों खुशियां लाता है,
इस बार मां आपको वो सब दे,
जो आपका दिल चाहता है,
नवरात्रि की शुभकामनाएं!
10.
शेर पर सवार होकर,
खुशियों का वरदान लेकर,
हर घर में विराजी अंबे माँ,
हम सबकी जगदंबे माँ
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications