Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Happy Shattila Ekadashi 2024: षटतिला एकादशी के मौके पर भेजें Wishes, WhatsApp, FB Greetings और Quotes
Happy Shattila Ekadashi 2024 Wishes and Quotes: हिंदू पंचांग तथा सनातन धर्म में भगवान विष्णु को सृष्टि का पालनहार कहा जाता है। भगवान विष्णु ने कई अवतार लिए हैं। कमल जैसे नयन, चतुर्भुजी तथा कौष्टुक मणि से सुशोभित होने के कारण उनका नाम श्री हरि विष्णु पड़ा। भगवान श्री हरी के उपासक कई साधनों से उनकी मान प्रतिष्ठा करते हैं। उन्हीं में से एक साधन है षटतिला एकादशी व्रत।
सनातन धर्म के अनुसार माघ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को षटतिला एकादशी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के आशीर्वाद के लिए व्रत रखा जाता है। भगवान विष्णु के उपासक यह व्रत करते हैं तथा तन मन से पवित्र होकर पूजन करते हैं। साथ ही इस दिन छः प्रकार के तिल का विशेष विधान है।

षटतिला व्रत में भगवान श्री हरी स्वर्ग से रोग, दोष, कष्ट हरते हैं। इस दिन व्रत के पालन और विष्णु की सच्चे मन से अराधना करने से मृत्यु के पश्चात मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही व्रत के पालन करने वाले को जीवन भर की निरोगता प्राप्त होती है।
इस वर्ष की षटतिला एकादशी तिथि का प्रारंभ 5 फरवरी को शाम 05:24 बजे पर होना है और इसका समापन 6 फरवरी को शाम 04:07 बजे होगा। उदया तिथि को मानते हुए 6 फरवरी को षटतिला एकादशी मनाई जाएगी। षटतिला एकादशी 2024 के पावन अवसर पर अपने प्रियजनों के साथ जरूर शेयर करें ये मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स और कोट्स।
Happy Shattila Ekadashi 2024 Wishes, Messages and Quotes
1.
षट्तिला एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं

2.
ॐ नमो नारायण।
श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।
षट्तिला एकादशी की शुभकामनाएं

3.
शान्ताकारं भुजगशयनं पद्नानाभं सुरेशं।
विश्वधारं गगनसद्शं मेघवर्णं शुभाड्गमं।
लक्ष्मीकांत कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यं।
वंदे विष्णु भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्।
षट्तिला एकादशी की शुभकामनाएं
4.
आपके परिवार में सुख, शांति और समृद्धि आए,
भगवान आपको यश और कीर्ति दें...
षट्तिला एकादशी 2024 की शुभकामनाएं

5.
श्रीहरि विष्णु है जिनका नाम,
बैकुंठ है उनका धाम,
वो जगत के हैं पालनहार,
उन्हें शत-शत नमन है बार-बार.
षट्तिला एकादशी की शुभकामनाएं
6.
ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि।
तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥
षट्तिला एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications