Latest Updates
-
बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ रहा है वायरल फीवर का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय -
Friendship Day Wishes For Best Friend: इन संदेशों के जरिए बेस्ट फ्रेंड को दें फ्रेंडशिप डे की बधाई -
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव
Happy Sita Navami 2024 Wishes: ममता, त्याग, शील का पर्व है सीता नवमी, आज प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
Happy Sita Navami 2024 Wishes: मां सीता हिन्दू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण मानी गई हैं। मर्यादा पुरषोत्तम श्री राम की भार्या माता सीता ने उनका साथ 14 वर्ष के वनवास के दौरान भी दिया और रावण के चंगुल में आने के बावजूद उन्होंने अपनी पवित्रता पर आंच नहीं आने दी। सीता माता को आज भी उनके पतिव्र्तता और सर्वोच्च स्त्री धर्म के लिए पूजा जाता है।
हर वर्ष पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को सीता नवमी मनाई जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार त्रेतायुग में वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर धरती से माता सीता का प्राकट्य हुआ था, इसलिए इस तिथि को बेहद पावन और शुभ माना जाता है। इस वर्ष 16 मई को सीता नवमी मनाई जा रही है। इस विशेष मौके पर पेश हैं मां सीता की हकती से परिपूर्ण शुभकामना सन्देश -

Happy Sita Navami 2024 Wishes and Quotes in Hindi
1.
आज सीता नवमी का त्योहार है,
जगमगा रहा ये संसार है,
मां की आराधना में डूब जाओ,
अपनी हर मनोकामना पूरी होती पाओ।
सीता नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
Happy Sita Navami

2.
आरती श्री जनक-दुलारी की। सीता जी रघुवर-प्यारी की।।
जगत-जननी जग की विस्तारिणि, नित्य सत्य साकेत विहारिणि।
परम दयामयि दीनोद्धारिणि, मैया भक्तन-हितकारी की।
आरती श्रीजनक-दुलारी की।
हैप्पी सीता नवमी!

3.
भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता की आदर्श नारी की प्रतिमूर्ति त्याग, प्रेम, धैर्य, करुणा, और संयम की अधिष्ठात्री देवी माता सीता के जन्मोत्सव जानकी नवमी की आप सबको हार्दिक शुभकामनाएं!
4.
मां सीता आपके जीवन में खुशियां लाएं,
माता सीता की सच्चे मन से पूजा करें,
सीता नवमी के पावन अवसर पर,
दुआ है कि उनकी कृपा आप पर बनी रहे.
शुभ सीता नवमी
Happy Sita Navami 2024

Happy Sita Navami 2024 Messages and Status in Hindi
5.
त्याग, शील, ममता,
और समर्पण का पर्व है,
सीता नवमी के इस अवसर पर,
आओ मिलकर करें उन्हें नमन...
शुभ सीता नवमी

6.
मां जानकी हम सभी पर,
अपना प्यार और दुलार बनाए रखें,
प्रभु श्रीराम के साथ सदैव,
हमारे मन मंदिर में विराजित रहें
शुभ सीता नवमी!

7.
ॐ सीतायाः पतये नमः ॐ श्रीसीता-रामाय नमः
आप सबको माँ अपार खुशियाँ दें।
सीता नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications