Latest Updates
-
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क
Tulsi Pujan Diwas 2025 Sanskrit Wishes: तुलसी पूजन दिवस पर प्रियजनों को संस्कृत में भेजें बधाई संदेश और श्लोक
Tulsi Pujan Diwas 2025 Wishes In Sanskrit: 25 दिसंबर को जहां ईसाई धर्म के लोग क्रिसमस डे सेलिब्रेट करते हैं। वहीं, इस दिन हिंदू धर्म के लोग तुलसी पूजन दिवस मनाते हैं। दिवस हर साल 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस बड़ी ही श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को अत्यंत पवित्र माना गया है और इसकी पूजा करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इस दिन लोग तुलसी माता की पूजा कर घर में सुख-शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हैं।
मान्यता है कि तुलसी माता की कृपा से घर का वातावरण शुद्ध रहता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। धार्मिक महत्व के साथ-साथ यह दिन हमें प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण का संदेश भी देता है। इस शुभ अवसर पर आप अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों को संस्कृत में शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। यहां देखें तुलसी पूजन दिवस की शुभकामनाएं संस्कृत में -

Happy Tulsi Pujan Diwas 2025 Wishes And Quotes In Sanskrit
1. तुलसी पूजन दिवसस्य हार्दिकाः शुभाशयाः। भवतः जीवनं आरोग्येन भक्त्या च पूर्णं करोतु।
अर्थ: तुलसी पूजन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका जीवन स्वास्थ्य और भक्ति से परिपूर्ण हो।
\2. या देवी सर्वभूतेषु तुलसीरूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः
अर्थ: जो देवी सभी प्राणियों में तुलसी रूप में विराजमान हैं, उन्हें बार-बार प्रणाम।
3. तुलसी माता भवतः गृहे सुख-शान्ति-समृद्धिं नित्यं वर्धयतु। शुभं तुलसी पूजन दिवसः।
अर्थ: तुलसी माता आपके घर में सुख, शांति और समृद्धि सदैव बढ़ाती रहें।
4. तुलसी पूजनस्य पुण्यप्रभावेन सर्वे विघ्नाः नश्यन्तु। शुभदिवसस्य शुभेच्छाः।
अर्थ: तुलसी पूजन के पुण्य प्रभाव से आपके सभी कष्ट दूर हों।
5. तुलसी पूजया मनः शुद्धिं, देहः आरोग्यं, आत्मा मोक्षमार्गं प्राप्नोतु।
अर्थ: तुलसी पूजन से मन शुद्ध हो, शरीर स्वस्थ रहे और आत्मा मोक्ष के मार्ग पर अग्रसर हो।
6. तुलसी पूजन दिवसः भवतः जीवनं सात्त्विकं सकारात्मकं च करोतु।
अर्थ: तुलसी पूजन दिवस आपके जीवन को सात्त्विक और सकारात्मक बनाए।
7. श्रीहरिप्रिया तुलसी देवी सर्वदा भवतः रक्षां करोतु। शुभकामनाः।
अर्थ: भगवान विष्णु को प्रिय तुलसी देवी सदैव आपकी रक्षा करें।
8. तुलसी पत्रैः युक्तं पूजनं भवतः गृहं देवालयं करोतु।
अर्थ: तुलसी पत्रों से किया गया पूजन आपके घर को मंदिर समान बना दे।
9. तुलसी माता यथा गृहे वसति, तथा लक्ष्मीः अपि निवसतु। शुभेच्छाः।
अर्थ: जहां तुलसी माता का वास हो, वहां माता लक्ष्मी भी निवास करें।
10. तुलसी पूजन दिवसः पर्यावरण-संरक्षणस्य अपि प्रेरणां ददातु। शुभं भवतु।
अर्थ: तुलसी पूजन दिवस हमें पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा दे।
Happy Tulsi Pujan Diwas 2025 Wishes And Messages In Sanskrit
11. तुलसी उपासनया भवतः जीवनं रोगमुक्तं दीर्घायुश्च भवतु।
अर्थ: तुलसी की उपासना से आपका जीवन निरोग और दीर्घायु हो।
12. पवित्रा तुलसी देवी भवतः सर्वे मनोरथान् पूर्णान् करोतु।
अर्थ: पवित्र तुलसी देवी आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करें।
13. तुलसी पूजन दिवसस्य पावन अवसरः भवतः जीवनं प्रकाशयतु।
अर्थ: तुलसी पूजन दिवस का यह पावन अवसर आपके जीवन में उजाला लाए।
14. श्रद्धया पूजिता तुलसी माता सर्वदा कल्याणं ददाति। शुभाशयाः।
अर्थ: श्रद्धा से पूजी गई तुलसी माता सदैव कल्याण प्रदान करती हैं।
15. तुलसी दर्शन मात्रेण यत् पुण्यं, तद् भवतः जीवने नित्यं वर्धताम्।
अर्थ: तुलसी के दर्शन मात्र से मिलने वाला पुण्य आपके जीवन में सदैव बढ़ता रहे।
16. तुलसी माता भवतः परिवारं आरोग्य-ऐश्वर्य-शान्तिभिः आशीर्वदतु।
अर्थ: तुलसी माता आपके परिवार को स्वास्थ्य, समृद्धि और शांति का आशीर्वाद दें।
17. तुलसी पूजन दिवसः भवतः कर्म, विचार, जीवनं च शुद्धं करोतु।
अर्थ: तुलसी पूजन दिवस आपके कर्म, विचार और जीवन को शुद्ध करे।
18. या भक्त्या पूज्यते तुलसी, सा सर्वपापं विनाशयति। शुभदिनस्य शुभेच्छाः।
अर्थ: जो तुलसी भक्तिभाव से पूजी जाती हैं, वे सभी पापों का नाश करती हैं।
19. तुलसी देवी कृपया भवतः जीवनं सुखमयं सात्त्विकं च करोतु।
अर्थ: तुलसी देवी की कृपा से आपका जीवन सुखमय और सात्त्विक बने।
20. तुलसी पूजन दिवसः नूतन आशा, नूतन ऊर्जा, नूतन विश्वासं ददातु। हार्दिकाः शुभकामनाः।
अर्थ: तुलसी पूजन दिवस आपके जीवन में नई आशा, नई ऊर्जा और नया विश्वास लाए।



Click it and Unblock the Notifications