Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
Happy Valmiki Jayanti 2024 Wishes: आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर शेयर करें ये शुभकामना संदेश
Happy Valmiki Jayanti 2024 Wishes: वाल्मीकि जयंती हर साल कार्तिक महीने की पूर्णिमा को मनाई जाती है। यह दिन महाकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती के रूप में मनाया जाता है, जो संस्कृत महाकाव्य "रामायण" के रचयिता थे। वाल्मीकि को "आदिकवि" का सम्मान प्राप्त है क्योंकि उन्होंने पहली बार संस्कृत साहित्य में महाकाव्य की रचना की थी।
रामायण न केवल धार्मिक महत्त्व रखती है, बल्कि इसमें जीवन के नैतिक और आध्यात्मिक मूल्यों को भी प्रस्तुत किया गया है। इस वर्ष, 17 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती मनाई जाएगी। इस दिन लोग वाल्मीकि के योगदान को स्मरण करते हैं और उनकी शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का संकल्प लेते हैं।
विभिन्न स्थानों पर इस अवसर पर पूजा, पाठ, और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे महर्षि वाल्मीकि के प्रति श्रद्धा और सम्मान प्रकट किया जाता है।
Happy Valmiki Jayanti 2024 Wishes and Quotes in Hindi

1.
गुरु होता है सबसे महान
जो देता है सबको ज्ञान
आओ इस वाल्मीकि जयंती पर
करें अपने गुरु को प्रणाम
वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं!
2.
महर्षि वाल्मीकि सुनाए कथा भगवान की
कथा महापुराण रामायण की
सीता-राम, लक्षमण और हनुमान की
जय वाल्मीकि समाज की
जय महर्षि वाल्मीकि जी की

3.
दर्शन देख देख मैं जीवा..
चरण धोए धोए मैं पीवा..
वाल्मीकि प्रभु सबसे ऊंचे.
मैं सबना तो नीवा !! जय वाल्मीकि
वाल्मीकि जयन्ती शुभ हो!
4.
गुरु हम सभी को देते हैं ज्ञान
गुरु होते हैं सबसे महान
वाल्मीकी जयंती के शुभ मौके पर
आओ अपने गुरु को करें प्रणाम
वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं

Happy Valmiki Jayanti 2024 Messages and Status in Hindi
5.
महर्षि वाल्मीकि ने रामायण लिख
मानवता पर किया उपकार है
इसलिए वाल्मीकि जयंती पर
पूरा विश्व कर रहा नमस्कार है
वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं

6.
आपको ज्ञान मिले ऋषि वाल्मीकि से
धन-दौलत-वैभव मिले मां लक्ष्मी से
शक्ति मिले आदि शक्ति मां दुर्गा से
सुख-शांति और उन्नति मिले प्रभु श्री राम से
वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं!
7.
जय वाल्मीकि प्रभु जय वाल्मीकि...
आदि वाल्मीकि नमो नम: ब्रह्म वाल्मीकि नमो नम:
वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं!
8.
रामयण को जिसने रच डाला
जो संस्कृत का कवि है महान
ऐसे हमारे पूज्य गुरूवर
के चरणों में शत-शत प्रणाम
हैप्पी वाल्मीकि जयंती!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
