Latest Updates
-
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत
Happy Valmiki Jayanti: रामायण के रचियता महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर भेजें ये शुभकामनाएं
Happy Valmiki Jayanti Wishes in Hindi: हिन्दू धर्म के महाकाव्य रामायण की रचना करने वाले महर्षि वाल्मीकि का हिन्दू धर्म संस्कृति में काफी महत्व है। इस वर्ष 28 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती मनाई जायेगी। इस दिन अनेकों सांस्कृतिक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं और रामायण का पाठ ख़ास तौर पर किया जाता है।
रामायण और प्रभु श्री राम की जीवन गाथा के माध्यम से उन्होंने जीवन के आदर्श आचरण और सत्य व अच्छाई की महत्ता पर जोर दिया। वाल्मीकि जयंती पर अपने परिवारजनों और दोस्तों को शुभकामना सन्देश भेजे जाते हैं, पेश हैं कुछ सन्देश -

1.
रामायण के हैं जो रचयिता
संस्कृत के हैं जो कवि महान
ऐसे हमारे पूज्य गुरुवर
जिनके चरणों में हमारा प्रणाम
हैपी वाल्मीकि जयंती!

2.
गुरु होता सबसे महान,
जो देता है सबको ज्ञान,
आओ इस वाल्मीकि जयंती पर करें अपने गुरु को प्रणाम!
3.
दर्शन देख देख मैं जीवा.. चरण धोए धोए मैं पीवा..
वाल्मीकि प्रभु सबसे ऊंचे..मैं सबना तो नीवा !!
वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!

4.
मिले आशीर्वाद ऋषि वाल्मीकि से
विद्या मिले आपको देवी सरस्वती से
मिले धन मां लक्ष्मी से
सब सुख मिले श्री राम से
हैपी वाल्मीकि जयंती!

5.
लिख दी जिसने कथा पवित्र सीता-राम की
साथ ही बताई भक्ति राम भक्त हनुमान की
प्रेम भाई भरत और लक्ष्मण का अनूठा
कैसे मां कौशल्या दशरथ से भाग्य रूठा
वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं!
6.
रामायण जैसा महाकाव्य गुरूवर आपने रच दिया
सत्य से और कर्तव्य से जीवन जीने का सच दिया
गुरुवर वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं!

7.
महर्षि वाल्मीकि जी ने लिखी कथा प्रभु श्री राम जी की
हमको बताई ऋषिवर ने बातें महापुराण रामयाण की।
वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं!
8.
आपको ज्ञान मिले ऋषि वाल्मीकि से
धन-दौलत-वैभव मिले माँ लक्ष्मी से
शक्ति मिले आपको आदि शक्ति माँ दुर्गा से
सुख-शांति-उन्नति मिले प्रभु श्री राम से
वाल्मीकि जयंती की बहुत-बहुत शुभकामना!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
