Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Varuthini Ekadashi 2025 Wishes : वरुथिनी एकादशी पर शेयर करें ये शुभकामना संदेश, श्री हरि की बरसेगी कृपा
Varuthini Ekadashi 2025 Wishes : हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व होता है। वर्षभर में कुल 24 एकादशियाँ आती हैं और हर एकादशी का अपना एक विशिष्ट महत्व होता है। वरुथिनी एकादशी, वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को कहते हैं, जो इस वर्ष 26 अप्रैल 2025 को मनाई जा रही है। यह एकादशी जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाने वाली मानी जाती है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और समस्त पापों का नाश होता है।
पुराणों में वर्णित है कि वरुथिनी एकादशी व्रत करने से न केवल इस जन्म के पाप मिटते हैं बल्कि अगले जन्मों में भी श्रेष्ठ फल की प्राप्ति होती है। इस दिन जलदान, व्रत, और भगवान विष्णु की आराधना का विशेष महत्व होता है। इस एकादशी पर राहगीरों के लिए प्याऊ लगाना, जल से भरा मटका दान करना बहुत पुण्यकारी माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को वैकुंठ लोक की प्राप्ति होती है। इस शुभ अवसर पर आप अपने परिवार, मित्रों और प्रियजनों को इन शुभकामना संदेशों के माध्यम से बधाई दे सकते हैं:

वरुथिनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं (Varuthini Ekadashi 2025 Wishes in Hindi)
1. आपके परिवार में सुख, शांति और समृद्धि आए,
भगवान आपको यश और कीर्ति दें...
वरुथिनी एकादशी की शुभकामनाएं
2. ॐ नमो नारायण।
श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।
वरुथिनी एकादशी की शुभकामनाएं
3. शान्ताकारं भुजगशयनं पद्नानाभं सुरेशं।
विश्वधारं गगनसद्शं मेघवर्णं शुभाड्गमं।
लक्ष्मीकांत कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यं।
वंदे विष्णु भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्।
वरुथिनी एकादशी की शुभकामनाएं
4. ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि।
तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥
वरुथिनी एकादशी की शुभकामनाएं
5. श्रीहरि विष्णु है जिनका नाम,
बैकुंठ है उनका धाम,
वो जगत के हैं पालनहार,
उन्हें शत-शत नमन है बार-बार.
वरुथिनी एकादशी की शुभकामनाएं
6. वरुथिनी एकादशी के शुभ अवसर पर
भगवान विष्णु आपके सभी पाप नष्ट करें।
वरुथिनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं।
7. ॐ लक्ष्मी नारायण नमो नमः
श्री हरी भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी की कृपा से
आपके सभी मनोरथ सिद्ध हो और
आपके जीवन में सुख शांति और समृद्धि हमेशा बनी रहें.
वरुथिनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं।
8. ॐ श्री लक्ष्मी नारायण नम:
यह वरुथिनी एकादशी का व्रत आपको पापों से
मुक्ति दिलाए साथ ही इस लोक के,
सुख भोगते हुए स्वर्ग की प्राप्ति कराए।
वरुथिनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं।
9. आपको और आपके पूरे परिवार को,
मेरी ओर से वरुथिनी एकादशी की बहुत-बहुत बधाई...
भगवान श्रीहरि की कृपा आप पर सैदव बनी रहे।
वरुथिनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं।
10. हर घर के आंगन में तुलसी,
तुलसी बड़ी महान,
जिस घर में ये तुलसी रहती,
वो घर स्वर्ग समान है।
वरुथिनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं।



Click it and Unblock the Notifications