Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Vat Savitri Vrat Wishes: पिया की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है यह व्रत, सबको भेजें ये शुभकामनाएं
सुहागिन महिलाओं के लिए वट सावित्री का व्रत बहुत मायने रखता है। भारतीय महिलाएं अपने वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने और अपने सुहाग की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं।
इसका उदाहरण पौराणिक कथाओं में भी मिलता है। अपने पति की जान बचाने के लिए यमराज से लड़ जाने वाली सावित्री को कोई कैसे भूल सकता है। वो अपनी कड़ी तपस्या के बल पर यमराज के हाथों से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस ले आयी थीं।
हर विवाहिता के लिए सावित्री एक आदर्श है। यही वजह है कि शादीशुदा महिलाओं के बीच यह वट सावित्री व्रत काफी लोकप्रिय है। इस दिन वो पूरे दिन उपवास रखती हैं और सावित्री की तरह सौभाग्यवती होने की कामना करती हैं। वट सावित्री व्रत के उपलक्ष्य में आप भी अपने करीबियों, दोस्तों-रिश्तेदारों और हर सुहागिन स्त्री को ये शुभकामना संदेश जरूर भेजें।

वट सावित्री के व्रत पर है यही प्रार्थना,
सुहाग रहे सलामत, पूरी हो हर कामना।
वट सावित्री की हार्दिक शुभकामना!!

भगवान करे ये उपकार,
हर साल मनाएं हम वट सावित्री का त्योहार,
झोली में आएं खुशियां हजार।
वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं अपार!

हाथों में चूड़ियां हमेशा खनकती रहे,
माथे पर बिंदिया भी चमकती रहे,
मांग में सिंदूर सजा रहे,
होठों की मुस्कान बनी रहे।
वट सावित्री की शुभकामनाएं!

बिना अन्न जल व्रत करना,
प्रेम की अटूट परिभाषा है,
हम यूं ही प्रेम बंधन में बंधे रहें,
मेरे दिल की बस यही आशा है।
वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं !

सुख-दुख में हम तुम,
हर पल साथ निभाएंगे,
एक जन्म नहीं सातों जन्म,
हम पति-पत्नी बन आएंगे।
वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं!

प्रिया प्रेम व्रत है राखो,
उत्सव पावन आयो रे,
चरण पिया संसार म्हारो,
पिया म्हारो प्यारो रे,
शौर्य, यश, दीर्घायु, है यही प्रार्थना।
वट सावित्री की हार्दिक शुभकामनाएं !

सावित्री व्रत आया है,
खुशियाँ हज़ार लाया है,
हर सुहागन ने ईश्वर से,
थोड़ा सा रूप चुराया है।
वट सावित्री की हार्दिक शुभकामनाएं !
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
