Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Happy Vat Savitri Vrat 2024 Wishes: वट सावित्री व्रत के पवन मौके पर प्रियजनों को दें शुभकामनाएं
Happy Vat Savitri Vrat 2024 Wishes: वट सावित्री का व्रत हर सुहागन महिला के लिए बहुत महत्वपूर्ण व्रत होता है। इस दिन सच्ची श्रद्धा से पूजा पाठ करने से महिला के सुहाग को लम्बी आयु प्राप्त होती है और वैवाहिक जीवन में सुख की प्राप्ति होती है। इस दिन महिलायें उपवास रखती हैं और वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ की परिक्रमा करके पूजा करती हैं।
यह व्रत प्रेम व त्याग का उदाहरण पेश करता है। इस वर्ष वट सावित्री व्रत 6 जून को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी दिन देवी सावित्री ने यमराज से अपने पति सत्यवान को पुनर्जीवित किया था। वट सावित्री व्रत के ख़ास मौके पर पेश हैं कुछ बेहतरीन शुभकामना सन्देश -
Happy Vat Savitri Vrat 2024 Wishes in Hindi

1.
अखंड सौभाग्य का ये पर्व आपके दांपत्य जीवन में खुशियां लाएं
दूर हो कष्ट, आप सात जन्मों तक साथ निभाएं
हैप्पी वट सावित्री व्रत!
2.
वट सावित्री के व्रत पर है यही प्रार्थना, सुहाग रहे सलामत
पूरी हो हर कामना, आपको इस पावन व्रत की शुभकामना!

3.
वट सावित्री व्रत का ये पर्व लाए खुशियां हजार,
यही है हमारी दुआ, सुहागिन हर बार मनाएं ये त्योहार
सलामत रहें आप और आपका परिवार!
4.
हम दोनों 7 जन्म साथ निभाएंगे
हर पल की मिलकर खुशियां मनाएंगे
वट सावित्री की शुभकामनाएं!
Happy Vat Savitri Vrat 2024 Wishes and Messages in Hindi
5.
रखा है व्रत मैंने, बस एक ख्वाहिश के साथ
लंबी हो उम्र आपकी और हर जन्म में मिले
हमें एक दूजे का साथ!

6.
सिंदूर आपके पतियों की लंबी उम्र की प्रार्थनाओं की गवाही देता है,
मंगल सूत्र आपको आपके सभी वचन याद दिलाता है और इस रिश्ते में बांधकर रखता है।।
वट सावित्री पूजा की शुभकामनाएं।
7.
आर्शीवाद बड़ों का, प्यार पति का
दुआएं सबकी, करुणा मां की
वट सावित्री की हार्दिक शुभकामनाएं ।
Happy Vat Savitri Vrat 2024 Quotes and Status in Hindi
8.
सावित्री व्रत आया है
खुशियां हजार लाया है
हर सुहागन ने ईश्वर से
थोड़ा सा रूप चुराया है।
वट सावित्री की हार्दिक शुभकामनाएं ।
9.
हाथों में चूड़ियां हमेशा खनकती रहें
मांग में सिंदूर सजा रहे
होठों की मुस्कान बनी रहे
वट सावित्री की शुभकामनाएं!
Happy Vat Savitri Vrat
10.
बिना अन्न जल व्रत करना,
प्रेम की अटूट परिभाषा है,
हम यूं ही प्रेम बंधन में बंधे रहें,
मेरे दिल की बस यही आशा है।
वट सावित्री की शुभकामनाएं !
11.
सौभाग्य, आरोग्य एवं दीर्घायु
का वरदान देने वाले व्रत, वट सावित्री व्रत की
समस्त माताओं बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं !
Happy Vat Savitri Vrat 2024 Shayari Wishes in Hindi
12.
जोड़ी मेरी तेरी कभी ना टूटे,
हम-तुम कभी एक-दूजे से ना रूठें,
हम दोनों 7 जन्म साथ निभाएंगे,
हर पल की मिलकर खुशियां मनाएंगे
वट सावित्री की शुभकामनाएं!
Happy Vat Savitri Vrat 2024
13.
रखा है व्रत मैंने,
बस एक ख्वाहिश के साथ,
लंबी हो उम्र आपकी और
हर जन्म में मिले हमें एक-दूजे का साथ.
वट सावित्री की शुभकामनाएं!
14.
धन्य वो देवी जो पति सुख के लिए व्रत पावे
धन्य वो पति जो देवी रूप पत्नी पावे
धन्य वो स्वरुप जो मनुष्यता का दीप जलावे।
वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं।
Happy Vat Savitri Vrat 2024
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
