Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Teja Dashmi 2025 Wishes: राजस्थान के लोकनायक 'वीर तेजाजी' महाराज की जयंती पर भेजें शुभकामना संदेश
Veer Teja Dashmi 2025 Wishes : 2 सितंबर 2025 को राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में लोक देवता वीर तेजाजी महाराज के बलिदान दिवस "तेजा दशमी" का पावन अवसर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। तेजाजी महाराज ने अपना संपूर्ण जीवन समाज और लोक कल्याण के लिए समर्पित कर दिया था।
यही कारण है कि राजस्थान के लोग उन्हें अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजते हैं। तेजा दशमी का पर्व भाद्रपद शुक्ल पक्ष की दशमी के दिन मनाया जाता है। इस पर्व से पहले नौ दिन तक वीर तेजाजी महाराज की झांकियां और बिंदोरियां निकाली जाती हैं। तेजा दशमी के दिन रात्रि जागरण का आयोजन भी किया जाता है, जिसमें भक्त भक्ति और आस्था के साथ तेजाजी महाराज का स्मरण करते हैं।
लोक विश्वास और मान्यता के अनुसार, वीर तेजाजी महाराज किसी भी प्रकार के जहरीले जानवर, जैसे सर्प, कीड़े-मकोड़े के काटने पर जहर को निष्कासित करने की क्षमता रखते थे। इसलिए उन्हें राजस्थान में "लोक देवता" और "सत्यवादी वीर" कहा जाता है। उनके जीवन और बलिदान की गाथाएं आज भी राजस्थान के हर गांव में गाई और सुनाई जाती हैं। वीर तेजा जी की जयंती पर अपने प्रियजनो को शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।

तेजा दशमी की शुभकामनाएं (Teja Dashami 2025 Wishes in Hindi )
1. वीर तेजाजी महाराज की कृपा हमेशा आप पर बनी रहे। तेजा दशमी पर उनके आशीर्वाद से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए। जय हो तेजाजी की!
2. इस तेजा दशमी पर वीर तेजाजी महाराज आपके हर कष्ट को हर लें और आपके घर-परिवार में खुशियों की बहार लाएँ।
3. तेजाजी महाराज की भक्ति में शक्ति और साहस है। इस पर्व पर उनके चरणों में श्रद्धा और विश्वास के साथ झुकें और जीवन को उज्ज्वल बनाएं।
4. तेजा दशमी की शुभकामनाओं के साथ, वीर तेजाजी महाराज आपके जीवन में नई आशा और नई सफलता लेकर आएं।
5. वीर तेजाजी महाराज के आशीर्वाद से आपका जीवन हर संकट से मुक्त हो, और आपके सभी सपने साकार हों। तेजाजी की जय!
6. इस तेजा दशमी पर तेजाजी महाराज के पवित्र नाम का स्मरण करें और उनके आशीर्वाद से जीवन में प्रेम, भक्ति और आनंद बढ़ाएं।
7. तेजाजी महाराज हमारे देश और समाज के रक्षक हैं। उनकी भक्ति से हर मनुष्य में साहस, सत्य और धर्म का संचार हो।
8. वीर तेजाजी महाराज की कृपा से आपके घर में हमेशा खुशियाँ, समृद्धि और स्वास्थ्य बनी रहे। तेजा दशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ।
9. वीर तेजाजी महाराज की भक्ति में अटूट विश्वास रखें, वे हर मुश्किल घड़ी में आपके साथ हैं। इस तेजा दशमी पर उनके नाम का जाप करें और जीवन को संवारें।
10. तेजाजी महाराज के आशीर्वाद से आपका जीवन उज्ज्वल और मंगलमय हो। तेजा दशमी की सभी भक्तों को हार्दिक बधाई।

Teja Dashmi Shayari Status in Hindi
1. आप सभी को तेजा दशमी की
हार्दिक शुभकामनाएं
सत्यवादी वीर तेजा जी महाराज कि
जय हो
2. अब तो है तेरे हवाले तेजाजी जीवन मेरा,
मेरी नैया डुबो दे, चाहे पार उतार।
मैं तो हर पल ध्याऊँ नाम तेरा,
तू ही अब तो मेरा उजड़ा नसीब संवार।
3. जय हो बाबा तेजाजी की
मेरे सारे कष्ट मिटाओ
पाप सभी कर दो दूर
कृपा-सिन्धु मेहर करो
4. सुबह लिखता हूं, शाम लिखता हूं
सबकुछ खुल-ए-आम लिखता हूं
वो कलम भी दीवानी हो जाती है
जिससे मैं मेरे तेजाजी का नाम लिखता हू
5. मुझे चरणों से लगा लो तेजाजी
मुश्किल मेरी सारी तुमने हरी
मेरी बिगड़ी बना दो तेजाजी मेरे
अपनी शरण में ले लो तेजाजी मेरे
6. होले होले ही सही
मगर ये पैगाम आ रहे हैं
अपने भक्तों से मिलने तेजाजी आ रहे है
वीर तेजाजी की जय
7. कभी भरोसा टूटे ना
हाथ रहे तेरा सर पे सदा
तू कभी मुझसें रुठे ना
जय श्री वीर तेजाजी महाराज की
8. दिल मे तेजल की चाहत
लबो पर तेजाजी का नाम
कोई माने या ना माने
मेरी ज़िंदगी वीर तेजाजी के नाम
9. बाबा मेरे तू है सबका रखवाला
हर मुश्किल में तुमने हमको सम्भाला
करें हम दिल से आरती आपकी
अपनी दया से रक्षा करते सबकी
10. सब कहते तुझको तेजाजी पालनहार
मैं तो मानु तुझको सिरजनहार
सब देवों में पहले जपुं तुझको
हर मुश्किल से निकाल अब मुझको
11. जय बोलो, जय बोलो ,जयकार बोलो
सारे मिलकर भक्ति गीत गाओ
मेरे जीवन में छाया अँधियारा
कर दो प्रकाश तेजाजी आओ, आओ का मैं बादशाह हूं,
बाकी तेजाजी की मेहरबानी है।।
12. मैं तो आपके दरवाजे का वो कैदी हु तेजाजी,
अगर आप दरवाजा खुला भी छोड़ दो
तो भी मैं भाग के नही जाऊँगा।
13. क्या फर्क पड़ता है कि जिंदगी कैसी होगी, विश्वास तेजाजी पर है तो, सब ठीक ही होगा। जय तेजाजी।
14. जब मुझे यकीन है कि तेजाजी मेरे साथ है
तो इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता
कि कौन-कौन मेरे खिलाफ है
तेजा दशमी की हार्दिक शुभकामनाएं
तेजा दशमी पर मारवाड़ी में शुभकामनाएं (Teja Dashami 2025 Wishes in Marwari)
1. मोती सम ना उजला
चन्दन सम ना काठ
तेजा सम ना देवता
पल में करदे ठाठ
2. लीलण घोड़ी सोवणी रे,
मोतिया जड़ी लगाम
खरनाल्या रा वीर तेजाजी ने झूक झूक करू प्रणाम
3. सूर न पूछे टीपणौ, सुकन न देखै सूर।
मरणां नू मंगळ गिणे, समर चढे मुख नूर॥



Click it and Unblock the Notifications
