Latest Updates
-
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज
Vinayak Chaturthi 2024 Wishes: प्रियजनों को भेजें मार्गशीर्ष माह की विनायक चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं
Vinayak Chaturthi 2024 Wishes: मार्गशीर्ष विनायक चतुर्थी हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण तिथियों में से एक मानी जाती है। यह विशेष दिन मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है, और इस दिन गणेश जी की पूजा का विशेष महत्व होता है।
इसे विनायक चतुर्थी भी कहा जाता है, जो भगवान गणेश के भक्तों द्वारा श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और गणेश जी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करते हैं, ताकि उनके जीवन से सभी विघ्न दूर हो जाएं और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त हो।

मार्गशीर्ष विनायक चतुर्थी पर पूजा करने से मानसिक शांति, सुख-समृद्धि और जीवन में सुखद परिवर्तन की प्राप्ति होती है, इस दिन गणेश जी के आशीर्वाद से सभी प्रकार के संकट समाप्त होते हैं। 5 दिसम्बर को इस ख़ास अवसर पर पेश हैं कुछ बेहतरीन शुभकामना सन्देश -
Happy Vinayak Chaturthi 2024 Wishes and Quotes in Hindi
1.
गणपति बप्पा का आशीर्वाद हमेशा रहे आपके साथ।
हर दिन हो जीवन में खुशियों की बरसात।
मार्गशीर्ष विनायक चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं!
2.
सुखकर्ता जय मोरया,दु:खहर्ता जय मोरया।
कृपा सिन्धु जय मोरया,बुद्धि विधाता मोरया।
गणपति बप्पा मोरया,मंगल मूर्ति मोरया।
शुभ विनायक चतुर्थी!
3.
शुभ दिन लाए खुशियों की सौगात,
हर दुख-सकंट हो दूर, जीवन में हो हर दिन मीठी बात।
गणपति बप्पा की कृपा से जीवन में छा जाए उजाला,
खुशियों की इस यात्रा में मिले हर पल सुख और आनंद निराला।
हैप्पी विनायक चतुर्थी।
Happy Vinayak Chaturthi 2024 Messages and Status in Hindi
4.
भगवान गणेश आपको शक्ति प्रदान करें,
आपके दुखों का नाश करें
और आपके जीवन में खुशियां बढ़ाएं।
विनायक चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं!!
5.
भगवान गणेश आपकी सभी चिंताओं, दुखों और तनावों को नष्ट करें।
मार्गशीर्ष विनायक चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं!
6.
वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा ।।
आप सभी को विनायक चतुर्थी की अनन्त बधाई एवं शुभकामनाएं!
7.
सौभाग्य, अच्छी किस्मत, धन और सुख-समृद्धि
आप सब को गणेश चतुर्थी पर ये सब प्राप्त हो. यही दिल से दुआ है मेरी!
विनायक चतुर्थी की हार्दिक बधाई!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
