Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Happy Vishwakarma Puja 2023 Wishes: विश्वकर्मा जयंती के शुभ दिन पर भेजें ये शुभकामनाएं
Happy Vishwakarma Puja 2023 Wishes, Vishwakarma Jayanti: हिंदू धर्म में विश्वकर्मा भगवान की जयंती का विशेष महत्व माना गया है। वास्तुकला के देव, देवताओं के शिल्पकार और सृष्टि की रचना के समय वास्तुकला और शिल्पकला कला से ब्रह्मा की सहायता करने वाले देवता विश्वकर्मा की जयंती 17 सितम्बर 2023 को मनाई जाएगी।
भादो माह के आखिरी दिन विश्वकर्मा पूजा की जाती है। यह पूजा तब प्रारंभ की जाती है जब सूर्य की संक्रांति होती है यानी सूर्य एक नयी राशि मे प्रवेश करते हैं। इस हिसाब से विश्वकर्मा पूजा का शुभ मुहूर्त 17 सितम्बर 2023 को दोपहर एक बजकर 43 मिनट से है। इस मुहूत में विश्वकर्मा भगवान् की पूजा करने से कारीगरी और तकनीकी दक्षता में बढ़ोतरी होती है।
विश्वकर्मा जयंती के शुभ दिन पर आप अपने दोस्तों और परिवारजनों को ये खूबसूरत बधाई संदेश जरूर भेजें। इन्हें आप सोशल मीडिया पर भी शेयर कर सकते हैं।

1.
विश्वकर्मा की करो जयकार
करते सदा सबपर उपकार,
इनकी महिमा सबसे है न्यारी
हे भगवान अर्ज़ सुनो हमारी
विश्वकर्मा जयंती 2023 की शुभकामनाएं

2.
जय- जय श्री भुवन विश्वकर्मा
कृपा करें श्री गुरुदेव सुधर्मा
श्री अरु विश्वकर्मा माहि
विज्ञानी कहें अंतर नाही !
Happy Vishwakarma Puja 2023 !

3.
इस दुनिया में छाई है,आपकी ही सुंदर रचना
सुख और दुख में नाम आपका हरदम जपना
विश्वकर्मा जयंती 2023 की शुभकामनाएं

4.
तुम हो सकल सृष्टि कर्ता
ज्ञान सत्य जग हित धर्ता
तुम्हारी दृष्टि से नूर है बरसे
आपके दर्शन को हम भक्त तरसें !
विश्वकर्मा पूजा की बधाई !

5.
अद्भुत सकल सृष्टि कर्ता
सत्य ज्ञान सृष्टि हित कर्ता
अतुल तेज तुम्हरो जगमाही
कोई विश्वमही जानत नाही
विश्वकर्मा जयंती 2023 की शुभकामनाएं

6.
ब्रह्म विद्या धारिणी भुवना माता
अष्टम वसु महर्षि प्रभास पिता
पुत्र विश्वकर्मा शिल्प शास्त्री
कर्म व्यापार जगत दृष्टि !
विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं !

7.
आप चाहो तो खंडहर को भी
बना देते हो स्वर्ग सा महल
अद्भुत है आपकी शिल्पकारी
आप को पूजे सब नर और नारी
विश्वकर्मा जयंती 2023 की शुभकामनाएं

8.
आप हो संसार के पालन करता
हमारे हो तुम आप हरता
हर पल नाम आपका जपते हम
हर मुश्किल को दूर करते तुम !
विश्वकर्मा पूजा 2023 की हार्दिक बधाई !

9.
जिन्हें कर्म में विश्वास है
विश्वकर्मा जी उनके पास हैं
सदकर्म करते रहते हैं वो पावनधरा पर
शरीर में उनके जब तक अंतिम सांस है
विश्वकर्मा जयंती 2023 की शुभकामनाएं

10.
एक दो तीन चार,
विश्वकर्मा जी की जय जयकार
पांच छ: सात
विश्वकर्मा जी हैं सबके साथ !
विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक बधाई !
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
