Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
Vivah Panchami 2023 Wishes: श्री राम और माता सीता के विवाह की वर्षगांठ की हार्दिक बधाई
Vivah Panchami 2023 Wishes in Hindi: हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन भगवान श्री राम और जनक पुत्री माता सीता का विवाह संपन्न हुआ था।
विवाह पंचमी के मौके पर भक्तों में खूब उत्साह होता है। वो व्रत रखकर पूरे विधि विधान से भगवान राम और सीता माता का पूजन करते हैं। ऐसी मान्यता है कि जिन जातकों के विवाह में विघ्न आ रहा है, उनके इस दिन पूजा करने से शीघ्र शादी के योग बनते हैं।

इस दिन मंदिरों की रौनक भी देखने लायक होती है। विवाह पंचमी के उत्सव को देश के विभिन्न हिस्सों में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। साथ ही इस मौके पर शुभकामना संदेश भी भेजें जाते है। यहां हम लेकर आये हैं विवाह पंचमी से जुड़े शानदार संदेश जिन्हें आप अपने प्रियजनों के साथ शेयर कर सकते हैं।
1.
जिनके मन में सिया राम हैं,
भाग्य में उनके बैकुंठ धाम है,
उनके चरणों में जिसने जीवन वार दिया,
संसार में उसका कल्याण है।
विवाह पंचमी की शुभकामनाएं
2.
विवाह पंचमी पर आपके,
सभी कष्ट दूर हो जाएं,
आप अपनों के करीब और,
सेहत से अमीर हो जाएं.
विवाह पंचमी की शुभकामनाएं।
3.
सिय राम मय सब जग जानी,
करहु प्रणाम जोरी जुग पानी ॥
आप सभी को मेरीओर से विवाह पंचमी की शुभकामनाएं।
4.
वो तो सदा सबका है,
कभी तू भी उसका बन कर देख,
बनेंगे तेरे बिगड़े काम,
राम नाम तू जप कर देख.
विवाह पंचमी की शुभकामनाएं
5.
सीता राम चरित अति पावन ।
मधुर सरस अरु अति मनभावन ॥
पुनि पुनि कितनेहू सुने सुनाये ।
हिय की प्यास बुझत न बुझाये॥
विवाह पंचमी के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई।
6.
गरज उठे गगन सारा,
समुद्र छोड़ें अपना किनारा,
हिल जाए जहान सारा,
जब गूंजे जय श्री राम का नारा।
सिया वर रामचंद्र की जय। विवाह पंचमी की ढेरों शुभकामनाएं।
7.
राम जिनका नाम है, अयोध्या जिनका धाम है,
ऐसे रघुनंदन को, हमारा प्रणाम है,
आपको और आपके परिवार को जय सियाराम।
विवाह पंचमी की कोटि कोटि मंगल कामनाएं।
8.
मंगल भवन अमंगल हारी, द्रवहु सो दशरथ अजिर बिहारी,
राम सिया राम, सिया राम जय जय राम।
आप सभी को मेरी और से विवाह पंचमी की शुभकामनाएं।
9.
भगवान राम और माता सीता आपके जीवन के सभी विघ्न हर लें और आपके जीवन में खुशियों और सेहत की रौशनी दें।
आपको विवाह पंचमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications