Latest Updates
-
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी
Vivah Panchami 2025 Wishes: विवाह पंचमी पर ये खास मैसेज भेजकर प्रियजनों को दें राम-सीता विवाह की शुभकामनाएं
Vivah Panchami 2025 Wishes In Hindi: हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार विवाह पंचमी 25 नवंबर को मनाई जाएगी। ऐसा मान्यता है कि त्रेता युग में इस दिन भगवान राम का विवाह माता सीता के साथ हुआ था। इसी कारण इस तिथि को श्रीराम विवाहोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग भगवान राम और सीता माता की पूजा करते हैं उपवास रखते हैं। हर साल विवाह पंचमी को भगवान राम और सीता माता के विवाह की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान, भव्य मेले और सीता-राम विवाह का आयोजन किया जाता हैं। इस दिन भगवान राम और सीता माता की पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है। इस शुभ अवसर पर आप अपने प्रियजनों को ये शुभकामनाएं संदेश भेजकर विवाह पंचमी की बधाई दे सकते हैं।

Happy Vivah Panchami 2025 Wishes and Quotes In Hindi
1. जहाँ राम-सीता का नाम है,
वहाँ प्रेम का मंच महान है;
विवाह पंचमी की शुभ बेला,
हर दिल में मंगल गान है।
विवाह पंचमी की शुभकामनाएं!
2. प्रेम हो निर्मल, मन हो शांत,
सीता-राम जैसा मिले संतुलन;
इस पावन पर्व पर आपको मिले,
सुख-समृद्धि और शुभ जीवन।
विवाह पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
3. सीता राम चरित अति पावन
मधुर सरस अरु अति मनभावन,
पुनि पुनि कितनेहू सुने सुनाये
हिय की प्यास बुझत न बुझाये,
विवाह पंचमी की शुभकामनाएं
4. मंगल दिवस विवाह सुहावन,
राम-सीता बरनें शुभ पावन।
विवाह पंचमी की कोटि कोटि मंगल कामनाएं!
Happy Vivah Panchami 2025 Wishes and Messages In Hindi
5. राम जिनका नाम है, अयोध्या जिनका धाम है
ऐसे रघुनंदन को, हमारा प्रणाम है
शुभ विवाह पंचमी
6. जिनके मन में सिया राम हैं
भाग्य में उनके बैकुंठ धाम है
उनके चरणों में जिसने जीवन वार दिया
संसार में उसका उद्धार हुआ
विवाह पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
7. सीता-राम के चरणों में,
छुपा है जीवन का सार;
इस शुभ दिन पर मिले आपको,
असीम शुभकामना उपहार।
विवाह पंचमी की शुभकामनाएं!

8. गरज उठे गगन सारा,
समुद्र छोड़ें अपना किनारा,
हिल जाए जहान सारा,
जब गूंजे जय श्री राम का नारा।
सिया वर रामचंद्र की जय।
विवाह पंचमी की ढेरों शुभकामनाएं।
Happy Vivah Panchami 2025 Messages and Status In Hindi
9. सीता-राम का प्रेम है ऐसी मिसाल,
जो कर दे हर रिश्ते को खुशहाल।
विवाह पंचमी का पावन दिन,
लाए जीवन में खुशियों का कमाल।
विवाह पंचमी की शुभकामनाएं!

10. मंगल भवन अमंगल हारी,
द्रवहु सो दशरथ अजिर बिहारी,
राम सिया राम, सिया राम जय जय राम।
विवाह पंचमी की शुभकामनाएं।
11. जहां हो राम-सीता का नाम,
वहां बसता है प्रेम और सद्गुणों का धाम।
विवाह पंचमी पर यही शुभ संदेश-
सुखी रहे हर रिश्ता, खुशहाल रहे हर परिवार।
विवाह पंचमी की शुभकामनाएं!
12. विवाह पंचमी पर आपके,
सभी कष्ट दूर हो जाएं,
आप अपनों के करीब और,
सेहत से अमीर हो जाएं.
विवाह पंचमी की शुभकामनाएं



Click it and Unblock the Notifications
